Akshay Kumar Mission Raniganj Oscars Entry: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रियल लाइफ स्टोरी पर बनी ये बायोपिक अब ऑस्कर्स के दरवाज़े पर है। क्रटिक्स और फैंस से प्यार मिलने के बाद अब इस फिल्म को लेकर एक खास एलान किया गया है। National Cinema Day पर ‘मिशन रानीगंज’ के मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि इस फिल्म को अब वो ऑस्कर अवॉर्ड में लेकर जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने Mask Man Raj Kundra को किया बेनकाब, जानी दुश्मन के साथ एक ही फ्रेम में देख यूजर्स भी हैरान
जसवंत गिल की बायोपिक है ‘मिशन रानीगंज’
ये बेहद गर्व की बात है न सिर्फ अक्षय कुमार और उनके फैंस के लिए बल्कि पूरे देश के लिए। बता दें, ये फिल्म जांबाज माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की कहानी पर आधारित है उन्होंने 1989 में कोयले की खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। अपनी हिम्मत और साहस से उन्होंने इतिहास में अपना नाम लिख दिया। उनको इस वीरता के लिए कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स से नवाज़ा जा चुका है। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार- जसवंत गिल के किरदार में नजर आए हैं। उनके अलावा इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रवि किशन और कुमुद मिश्रा जैसे बड़े सितारे भी नजर आए।
कई कैटिगरीज में होगी नॉमिनेट
इसी बीच अब ये फिल्म ऑस्कर जा रही है। मेकर्स ने फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए सब्मिट भी कर दिया है। यानी फिल्म कई बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेट हो सकती है। इससे पहले ऑस्कर में फिल्म RRR का जलवा देखने को मिला था। वहीं, बात अगर इस फिल्म की कमाई की करें तो ICC Cricket World Cup 2023 के चलते ‘मिशन रानीगंज’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुछ खास प्रभाव नज़र नहीं आ रहा। इसकी कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है।
लोगों के लिए बनी प्रेरणा
ये फिल्म काफी इंस्पायरिंग है। इससे कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। वहीं, अब फैंस ये खबर सुनकर खुशी से झूम रहे हैं। इस फिल्म का आगे क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा। ऑस्कर अवॉर्ड में किन-किन कैटेगरी में इस फिल्म को नॉमिनेट किया जाएगा अब इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। सही वक्त आने पर सारी डिटेल्स सामने आ जाएगी।
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
9 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
13 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines