2015 Superhit Film: बॉक्स ऑफिस पर हर साल नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं. टिकट खिड़की पर आने वाली सभी फिल्में तो हिट नहीं होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बेहद शानदार कमाई करके रिकॉर्ड बना देती हैं. इतना ही नहीं बल्कि इन फिल्मों को सालों तक याद किया जाता है और इन्हें दर्शकों का ऐसे ही शानदार प्यार मिलता रहता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कई साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को आज भी लोगों का खूब प्यार मिलता है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ है. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी कुछ लोग देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि इसने हर किसी का दिल छू लिया था और बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा था.
बजट और कलेक्शन
फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 70-80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म साल 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी.
फिल्म की कास्ट
इसके अलावा अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा श्रुति हासन, जयदीप अहलावत, सुमन, सुनील ग्रोवर, इशिता व्यास और करीना कपूर खान नजर आए थे. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली थी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
तमिल फिल्म की रीमेक
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ 2002 की तमिल फिल्म ‘रमन्ना’ की हिंदी रीमेक है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता मिली थी और इस फिल्म ने टिकट विंडो पर खूब नोट कमाए थे. इस फिल्म को खूब तारीफ मिली थी और इसकी कास्ट और एक्टिंग को भी लोगों ने जमकर सराहा था.
यह भी पढ़ें- ‘ना कोई फिल्मी पार्टी, ना अवॉर्ड नाइट’, एक छत के नीचे दिखा बॉलीवुड का ये एक्स कपल, सालों बाद हुआ आमना-सामना
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines