Akanksha Chamola, Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला लंबे टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के बारे में चर्चा सुनने को मिल जाती हैं. इस बीच अब फिर से आकांक्षा चमोला से उनके और गौरव के तलाक के बारे में पूछा गया. आइए जानते हैं कि अब आकांक्षा ने इस पर क्या कहा है?
आकांक्षा ने गौरव से तलाक पर की बात
दरअसल, ‘लॉक अप 2’ से बाहर होने के बाद आकांक्षा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगता कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर टीआरपी के लिए ये सब बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं. वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आकांक्षा ने कहा कि प्लीज मेरे घर पर आइए और मेरी लीगल टीम से बात कीजिए.
क्या बोलीं आकांक्षा?
इसके आगे उन्होंने कहा कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. उन्होंने कहा कि लॉक अप में जाने से पहले भी हमारी लीगल टीमें इस बात पर बात कर रही थीं और बाहर निकलने के बाद भी. बात बस इतनी है, आप जानते हैं, हमें सिर्फ पेपर साइन करने हैं और हमने कभी अपनी पर्सनल लाइफ में टीआरपी के लिए कुछ नहीं कहा है.
2016 में की थी शादी
उन्होंने आगे कहा कि हम जब शादी भी कर रहे थे, तो लोगों को लग रहा था कि हम पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है. सिर्फ इसलिए कि हम एक्टर हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम जो भी कर रहे हैं पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं. गौरतलब है कि अभिनेता गौरव खन्ना और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद 24 नवंबर, 2016 को शादी कर ली थी. कुछ दिन पहले ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो और गौरव दोनों अलग हो गए हैं और तलाक की प्रक्रिया में हैं, जिससे सुनकर फैंस बेहद हैरान रह गए.
यह भी पढ़ें- अंतिम सफर पर निकले Pradeep Rawat, सामने आया वीडियो; जल्द पंचतत्व में होंगे विलीन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines