Ajay Devgn Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. इस बीच अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘धमाल 4’
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अंजलि आनंद, अरशद वारसी की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 15 दिन पूरे कर लिए हैं. ये फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए जबरदस्त कमाई की थी. अब इसका लेटेस्ट कलेक्शन जान लेते हैं.
फिल्म ने की अच्छी कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तीसरे दिन इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, चौथे दिन से फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट पर आ गई, लेकिन फिर भी वीक डेज के हिसाब से और साथ में चल रही मूवीज के कॉम्पिटिशन को देखते हुए इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म के 15 दिन पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 165.51 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 188.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म की कास्ट
इसी के साथ फिल्म अपना बजट वसूल निकालने के बेहद करीब है. फिल्म के बजट की बात करें को रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 150-200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. साथ ही अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अगले पांच दिनों तक…’, Shabana Azmi की सेहत पर आया अपडेट, अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines