Bollywood Celeb Faced Body Shaming: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो बॉडी शेमिंग का शिकार हुए हैं। सोशल मीडिया पर इन एक्टर्स की इनके लुक को लेकर जमकर ट्रोलिंग हुई है, लेकिन तब भी उन्होंने पूरी हिम्मत और जज्बे के साथ इन्होंने बॉलीवुड में अच्छा मुकाम हासिल किया है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ हस्तियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बॉडी शेमिंग का शिकार हुए हैं। बता दें, ये सितारे केवल बॉलीवुड से ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री से भी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
इनमें सबसे पहला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। ऐश्वर्या को प्रग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की वजह से सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था। अच्छी बात ये है कि उनपर इन सब बातों को कोई असर नहीं पड़ा और वो अपने करियर में आगे बढ़ती चली गईं।
प्रभास
इस लिस्ट में केवल फीमेल एक्ट्रेस का ही नहीं बल्कि मेल एक्टर्स का नाम भी शामिल है। सालार एक्टर प्रभास को भी उनके बढ़ते वजन के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। बता दें, ये तब की बात है, जब प्रभास एक्टर ने फिल्म आदिपुरुष के लिए वजन बढ़ा लिया था।
अर्जुन कपूर
मेल एक्टर की बात हो रही है तो इनमें एक नाम अर्जुन कपूर का भी है। अर्जुन कपूर को उनके बॉडी शेप के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है, ट्रोलर्स ने इन्हें इनकी बॉडी सही शेप में न होने के कारण जमकर ट्रोल किया था।
image credit-social media
मृणाल ठाकुर
दूसरी तरफ बात करते हैं बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की, मृणाल ठाकुर को भी उनके बॉडी शेप की वजह से ट्रोल किया गया था। एक समय था जब लोग उन्हें ‘मटका’ कहकर बुलाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनसे एक बार इंटरव्यू में भी पूछा गया था कि वो इस तरह की बॉडी शेमिंग को कैसे लेती हैं? एक्ट्रेस ने बहुत ही समझदारी से इसका जवाब दिया था, उन्होंने कहा, मैं इस तरह की ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देती हूं।
रश्मि देसाई
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी इस बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक बार एक इवेंट के लिए उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी और इसके साथ हील्स कैरी की थीं। फैंस ने उन्हें इस ड्रेस में देख बॉडी शेमिंग करना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines