Actress Get Threat: कुछ दिनों से बॉलीवुड में डर का माहौल है. पहले रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और फिर रणवीर सिंह को धमकी, लेकिन अब बात पंजाबी कलाकारों तक जा पहुंची है. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद अब पंजाब की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर हिमांशी खुराना को धमकी मिलने की खबर सामने आई है.
गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से धमकी
हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने से हर कोई हैरान रह गया है. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हिमांशी को धमकी मिलने के बाद अब सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है.
हिमांशी खुराना को आया ईमेल
मिली जानकारी की मानें तो, हिमांशी खुराना को ये धमकी एक ईमेल के जरिए आई है. इस ईमेल में एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इतना ही नहीं बल्कि रकम के साथ मैसेज में गंभीर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई है. हिमांशी ने धमकी की जानकारी तुरंत पंजाब पुलिस को दी और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीशान अख्तर फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई के विरोधी गैंग यानी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के साथ जुड़ा हुआ बताया जा गया है. गौरतलब है कि जीशान अख्तर पहले से ही बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड चल रहा है. ऐसे में अब हिमांशी और एक्ट्रेस के पहले बॉलीवुड सेलेब्स को धमकी मिलना अब चिंता का विषय बन गया है.
हिमांशी खुराना की बढ़ी सुरक्षा
पुलिस को जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस ने हिमांशी खुराना की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके अलावा साइबर सेल और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है. मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में को लेकर अपडेट दिया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि इसमें क्या खुलासा होता है.
यह भी पढ़ें- Valentine’s Day 2026: बॉलीवुड पर चढ़ा प्यार का रंग, शिल्पा शेट्टी से लेकर रणदीप हुड्डा तक हुए रोमांटिक, देखें पोस्ट
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines