Afsana Khan: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और बिग बॉस फेम अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों को अपनी आवाज देने वाली अफसाना ने अपने फैंस और चाहने वालों को चेतावनी भी दी है कि किसी भी तरह के मैसेज या फिर लिंक पर भरोसा ना करें. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
अफसाना खान का इंस्टाग्राम हैक
‘धुरंधर’ सिंगर अफसाना खान ने इस घटना के बाद एक वीडियो जारी करके फैंस को ये जानकारी दी है. अपने इस वीडियो में अफसाना ने कहा कि सोशल मीडिया किसी भी कलाकार के लिए महज एक प्लेटफॉर्म नहीं होता बल्कि ये सालों की कड़ी मेहनत से बना एक परिवार होता है.
‘घिनौना काम’- अफसाना
अफसाना ने आगे कहा कि इसी माध्यम से वो अपने आने वाले गानों, लाइव शोज और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस तक पहुंचाती हैं. ऐसे में किसी अज्ञात हैकर द्वारा इस तरह नुकसान पहुंचाना बेहद दुखद और निराशाजनक है. उन्होंने इस हरकत को एक ‘घिनौना काम’ करार दिया है.
फैंस को दी चेतावनी
इतना ही नहीं बल्कि अफसाना खान ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल से कोई भी संदिग्ध मैसेज, मेटा/फेसबुक के नाम पर कोई जानकारी या पैसों से जुड़ा कोई सवाल आता है, तो उस पर भूलकर भी रिएक्शन ना देने की अपील की है. सिंगर का कहना है कि ये सब साइबर फ्रॉड का हिस्सा हो सकता है.
मायूस नजर आईं सिंगर
इसके अलावा अफसाना ने सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है, जिससे उनके फैंस किसी बड़े फाइनेंशियल या पर्सनल नुकसान का शिकार ना बनें. हालांकि, इस दौरान अपनी बात रखते हुए अफसाना बहुत मायूस नजर आईं. उन्होंने कहा कि एक आर्टिस्ट का काम और उसकी पहचान सोशल मीडिया से काफी हद तक जुड़ी होती है. ऐसे में इस तरह की घटना बेहज निराशाजनक है.
जल्द रिकवर होने की जताई उम्मीद
अफसाना का ये भी मानना है कि जब कोई भी इस तरह से किसी की सालों की मेहनत पर पानी फेरने की कोशिश करता है, तब बहुत तकलीफ होती है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि महाकाल और फैंस की दुआओं से उनका अकाउंट जल्द ही रिकवर हो जाएगा और वो दोबारा अपने फैंस से सीधे तरीके से बात कर पाएंगी.
यह भी पढ़ें- Jennifer Winget ने दिखाई हल्दी की झलक, शेयर किया अनसीन वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines