हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Salman khan के साथ डेब्यू कर रातों-रात छा गई थी एक्ट्रेस, फिर हुईं गुमनाम, भारत भी छोड़ा

Actress Who made Debut with Salman Khan: सलमान के साथ डेब्यू करने के बाद इस एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई थी और इसके बाद इन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे, आखिर ये एक्ट्रेस हैं कौन, इनके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन
image credit-social media

Actress Who made Debut with Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan)  ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और सोनाक्षी सिन्हा, भूमिका चावला और भाग्यश्री जैसी कई टैलेंटड एक्ट्रेसस के साथ फिल्मों में नजर आए हैं। इन्हीं सबमें एक एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कुछ समय बाद वो इस लाइमलाइट की दुनिया से दूर हो गई थी और अब वो एक अलग दुनिया जी रही हैं । हम बात कर रहे हैं नवोदिता शर्मा की, नवोदिता शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ था उन्होंने फिल्म ‘सनम बेवफा’ में चांदनी का किरदार निभाया था। चांदनी ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी लीं।

न्यूजपेपर में एक एड देखने के बाद नवोदिता ने दिया ऑडिशन

90 के दशक की शुरुआत में, ‘मैंने प्यार किया’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के कारण सलमान काफी सुर्खियों में थे। नवोदिता निर्देशक-निर्माता सावन कुमार टाक की फिल्म सनम बेवफा (1991) में सलमान के साथ जोड़ी बनाकर बहुत खुश थीं। जब चांदनी कॉलेज में पढ़ रही थी, तो उन्होंने न्यूजपेपर में एक एड देखा उसके बाद उन्होंने फॉर्म भरा और तब उनका सलेक्शन हुआ।

ये भी पढ़ें-आम लड़की ने रेपिस्ट पुलिस वाले को कैसे सिखाया सबक?

ओरलॉन्डो में हैं नवोदिता

नवोदिता फिलहाल ओरलॉन्डो में हैं उन्होंने कई साल पहले भारत छोड़ दिया था, उनकी करीना और करिश्मा शर्मा दो बेटियां हैं। चांदनी ने ओरलॉन्डो में अपना डांस एकेडमी शुरू कर दी है साथ ही उन्होंने वर्ल्ड वाइड कई स्टेज परफॉर्मेंस दी है। ‘सनम बेवफा’ ऐसी फिल्म है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने नवोदिता को परफेक्ट लॉन्च दिया, इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन चांदनी को सभी ऑफर ठुकराने पड़े, क्योंकि वो एक कॉन्ट्रैक्ट में बंधी थीं। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, चांदनी को अपने प्रोडक्शन से बाहर कोई भी फिल्म करने की इजाजत नहीं थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें