Abhishek Bachchan Interview: पिछले कुछ दिनों से बच्चन परिवार सुर्खियों में बना हुआ है, हाल ही में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक्टेस ऐश्वर्या राय के साथ अपनी अलगाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे। इस बीच एक्टर ने एक ‘गैलाटा प्लस मेगा राउंडटेबल’ के इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय आया था जब उनके पास कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे तब उन्होंने अपनी बहन की शादी की शेरवानी को ही अवॉर्ड फंक्शन में पहन लिया था। ये सुनकर आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न? पर ये सच है अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया है। चलिए उन्होंने आखिर क्या कहा है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
अमिताभ बच्चन के बिजनेस में आई थी मंदी
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ये तब की बात है जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बिजनेस चौपट हो गया था। तब वो अपने पिता का सपोर्ट करने के लिए अमेरिका से अपना कॉलेज छोड़कर भारत लौट आए थे और इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन असिस्टेंट और सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
फिल्मफेयर इवेंट ने बदली जिंदगी
अभिषेक बच्चन हमेशा से एक फिल्म स्टार बनना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने कई बड़े डायरेक्टर्स से मुलाकात भी की, लेकिन कोई भी उन दिनों अमिताभ बच्चन के बेटे को लॉन्च करने के इच्छुक नहीं था। फिर एक फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन ने उनकी जिंदगी बदल दी। अमिताभ बच्चन ने ही अभिषेक को इस फंक्शन के लिए इनवाइट किया था।
ये भी पढ़ें-OTT पर दस्तक देने को तैयार Kangana Ranaut की ‘तेजस’
जेपी दत्ता से हुई मुलाकात
अभिषेक ने आगे बताया, इस फंक्शन के लिए आप महीनों से प्लानिंग करते हैं कि आप क्या पहनेंगे, लेकिन उस वक्त हमारी आर्थिक स्थिति इस लायक नहीं थी कि मैं नए कपड़े खरीद सकूं तब मैंने उस शेरवानी पहनने का सोचा जो कई साल पहले मेरी बहन की शादी के लिए बनाई गई थी। अभिषेक शेरवानी पहनकर इवेंट में पहुंच गए और उसी साल जेपी दत्ता ने फिल्म बॉर्डर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था, इस दौरान जेपी दत्ता अभिषेक बच्चन को देखकर हैरान हो गए और उन्होंने दो दिन अभिषेक को मिलने के लिए बुलाया और करीना कपूर के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म का ऑफर दिया।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines