Abhishek Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की चर्चा होती है. इस बीच अब अभिषेक बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में अपनी राय रखी है. साथ ही बताया है कि इसके कितने नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?
अभिषेक बच्चन ने एआई के बारे में की बात
दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में अभिषेक बच्चन ने एआई के बारे में बात की. इस दौरान अभिषेक ने कहा कि एआई उन्हें डराता है. इतना ही नहीं बल्कि वो इससे बहुत अनकंफर्टेबल भी महसूस करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर एक्टर को इससे डर लगना चाहिए. क्रिएटिव काम में एआई बहुत कुछ बदल देगा, लेकिन अगर सही तरीके से इसको यूज नहीं किया गया, तो ये कलाकारों के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है.
क्या बोले अभिषेक बच्चन?
अभिषेक ने कहा कि एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स आदि में एआई का इस्तेमाल बहुत यूजफुल हो सकता है. इसके अलावा इससे हमारे काम का बहुत समय बच सकता है और फिल्म का बजट भी कम हो सकता है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल बहुत कुछ खराब कर सकता है. उन्होंने कहा कि मैंने एआई से बनी चीजें देखी हैं और वो बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन उनमें जान नहीं होती है.
मुझे एआई की पूरी समझ नहीं- अभिषेक
उन्होंने आगे कहा कि इंसान की वो कमी, जो हमारी खूबसूरती है और वो एआई में नहीं होती है. मेडिकल और कानूनी क्षेत्र में एआई से बहुत बदलाव हो सकते हैं. फिल्मों और क्रिएटिव काम के बारे में अभी मैं कुछ भी ज्यादा नहीं कह सकता. उन्होंने कहा कि मुझे एआई की पूरी समझ नहीं है और यही वजह है कि मुझे इससे डर लगता है.
एआई का सही यूज होना जरूरी
मैं इसके बारे में पढ़कर कुछ नया जानने की कोशिश करता हूं. गौरतलब है कि एआई का यूज आजकल बहुत होने लगा है. इससे कई लोगों की इमेज खराब होने का भी डर रहता है. इसलिए इसके लिए अलग कानून भी है. किसी की छवि को खराब नहीं किया जा सकता है और इसका सही यूज होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Mahesh Babu ने दिया महाशिवरात्रि का तोहफा, जारी किया ‘नागाबंधम’ का टीजर, 2 मिनट 30 सेकंड के वीडियो में क्या खास?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
12 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
16 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
18 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
18 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
19 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 day ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines