हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रस्म या फिर नया एक्सपेरिमेंट… Aamir Khan ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? पहले भी फैंस को कर चुके हैं हैरान

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट के शादी के लुक की अभी भी चर्चा हो रही है. कपल के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. इस बीच अब आमिर खान की पायल भी चर्चा में है.

विज्ञापन
Aamir Khan. image credit- social media

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने हाल ही में शादी की है. कपल की शादी की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो हुई और फैंस ने इन पर खूब प्यार लुटाया. आमिर और गौरी की शादी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें आमिर खान के एक पैर में मोटी पायल नजर आई, जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आए. आइए जानते हैं कि आखिर आमिर खान ने ये पायल क्यों पहनी थीं?

आमिर खान के लुक ने खींचा ध्यान

अगर आमिर खान के पायल पहनने को देखा जाए, तो ऐसा कोई रीति-रिवाज नहीं है, जिसमें दूल्हे के पांव में पायल पहनते हैं, लेकिन इसे सीधे तौर पर फैशन से जोड़कर देख सकते हैं. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने अपने फैशन और लुक से लोगों का ध्यान खींचा है या फिर हैरान किया है.

पहले भी कर चुके हैं एक्सपेरिमेंट

जी हां, आमिर खान, फैशन के नाम पर इस तरह का एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. साल 2018 में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की रिलीज के वक्त भी आमिर खान नोजपिन पहने नजर आए थे. साथ ही कान में बालियां पहनने का उनका अंदाज तो बेहद पुराना है. इतना ही नहीं बल्कि आमिर खान ने अपनी फिल्म लगान (2001) के वक्त अपने किरदार के लिए कानों में बालियां पहनी थीं.

विज्ञापन

बालियों का किस्सा

हालांकि, इन बालियों का भी एक किस्सा था. बताते चलें कि ये बालियां उस फिल्म की अस्टिटेंट डायरेक्टर और अब उनकी एक्स वाइफ किरण राव की थी, जो खूब चर्चा में रही थी. शादी के लिए आमिर खान के लुक की बात करें तो आमिर ने सीधा-सादा आइवरी कलर का धोती और अंगरखा पहना था.

5 जुलाई को हुई शादी

गौरतलब है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. ये शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर एक साधारण और निजी समारोह में हुई है. इस मौके पर दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे का लुक भी खूब चर्चा में रहा. साथ ही शादी की फोटोज और वीडियोज पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ramayana की रिलीज का जिम्मा निभाएगा धर्मा प्रोडक्शन, करोड़ों में डील हुई पक्की! भरेगी करण जौहर की तिजोरी?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola