हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर मचाया तहलका, 3 साल पुरानी इस फिल्म ने जीता था सबका दिल

Hindi Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे थिएटर में लोगों का प्यार नहीं मिला पाया था, लेकिन ये ओटीटी पर धमाल मचा गई थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन
Laapata Ladies. image credit- social media

Hindi Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में बड़े बजट के बाद भी कमाल नहीं कर पाती हैं और कुछ कम बजट में ही धमाका कर देती है. कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं, जो थिएटर में भले ही फ्लॉप हो जाए, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद ये फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं और इन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है. आइए जानते हैं कि आज यहां किस फिल्म की बात हो रही है?

फिल्म ‘लापता लेडीज’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ है. फिल्म ‘लापता लेडीज’ वो फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में लोगों ने नकार दिया था लेकिन जब यही फिल्म ओटीटी पर आई, तो छा गई. इस फिल्म की कहानी, अभिनय और संदेश लोगों को बेहद पसंद आया था.

ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म

फिल्म ‘लापता लेडीज’ वो फिल्म है, जिसे भले ही थिएटर्स में लोगों का प्यार नहीं मिला पाया, लेकिन ये फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी. ‘लापता लेडीज’ भले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई, लेकिन देश-विदेश में फिल्म के निर्देशन और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया था.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने किया था और इसको आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी साल 2001 के आसपास के उत्तर भारत के एक छोटे से गांव से शुरू होती है. दीपक अपनी नई-नवेली दुल्हन फूल को शादी के बाद घर लेकर लौट रहा होता है, वो समय वो होता है, जब गांवों में घूंघट की परंपरा होने के कारण सभी दुल्हनें एक जैसी नजर आती हैं.

कहां देखें?

इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने लीड रोल अदा किया था. नितांशी गोयल ने फिल्म में ‘फूल’ का किरदार अदा किया था. वहीं, प्रतिभा ने जया और स्पर्श ने दीपक का किरदार निभाया था. इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर श्याम मनोहर की भूमिका में रवि किशन ने शानदार अभिनय किया था. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- OTT पर धमाल मचा रही है 6 साल पुरानी 126 मिनट की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, जानें कहां देखें?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola