---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

कब और कहां होगी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी? Aamir Khan-Gauri की वेडिंग पर अपडेट

Aamir Khan-Gauri Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि ये शादी कहां होगी?

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Gauri Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा हो रही है. कुछ दिनों पहले ही आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी कंफर्म की थी. इस बीच आइए जान लेते हैं कि आखिर आमिर खान कब और कहां शादी करने वाले हैं?

कब और कहां होगी आमिर खान की तीसरी शादी?

आमिर खान की तीसरी शादी की अगर बात करें तो ये शादी बहुत ग्रैंड नहीं होगी और सिंपल तरीके से होने वाली है. आमिर खान ने धूमधाम के बजाय सादगी को चुना है. आमिर खान और गौरी की शादी एक प्राइवेट फंक्शन में होगी. ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ से बात करते हुए आमिर खान ने गौरी से शादी की पुष्टि की है.

---विज्ञापन---

बेहद सिंपल होगी शादी

साथ ही आमिर खान ने बताया कि शादी किसी आलीशान समारोह के बजाय बहुत सादगी से होने वाली है. आमिर खान ने कहा कि वो घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. एक्टर के मुताबिक ये घर पर होने वाली एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी. इसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे. उनका कहना है कि हम दोनों इसे बहुत ही सादा रखना चाहते हैं.

शादी पहली प्राथमिकता नहीं

बता दें कि आमिर खान और गौरी की शादी की कुछ ही दिनों पहले सामने आई है. जी हां, कुछ हफ्ते पहले ही आमिर खान ने ‘वैरायटी इंडिया’ को अपनी शादी की योजना की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि शादी की खबर सच है और ये 5 जुलाई को है. आमिर खान ने ये भी माना कि शादी उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी.

---विज्ञापन---

60वें जन्मदिन पर कंफर्म किया था रिश्ता

इसके बाद उन्होंने बताया था कि अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था. आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई और दूसरी शादी किरण राव से हुई थी, लेकिन दोनों से ही उनका तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 से लेकर Lock Upp 2 तक… 7 सबसे पॉपुलर अपकमिंग रियलिटी शोज, देखें लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2026 03:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola