Aamir Khan, Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा हो रही है. इस बीच जाहिर है कि फैंस से लेकर यूजर्स तक कपल के बारे में हर छोटी चीज जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि दोनों में उम्र का कितना फासला है और सिर्फ आमिर खान ही नहीं बल्कि गौरी भी एक बच्चे की मां है.
तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान
आमिर खान पहले ही दो शादी कर चुके हैं और अब एक्टर तीसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं. आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव से की थी. उनकी दोनों ही शादियां लगभग 16-16 साल तक चलीं और फिर वो दोनों से अलग हो गए. अब लंबे समय से आमिर खान, गौरी को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.
गौरी की भी हो चुकी है पहले शादी और तलाक
गौरतलब है कि आमिर खान को उनकी दोनों शादियों से तीन बच्चे हैं. वहीं, अगर गौरी की बात करें तो उनकी भी पहले शादी हो चुकी है और उनका भी एक बेटा है. हालांकि, गौरी को लेकर ये जानकारी ऑफिशियल नहीं है कि उनकी पहले शादी हो चुकी है और तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा भी है, लेकिन रिपोर्ट्स में यही कहा गया है.
कपल में उम्र का कितना फासला?
वहीं, अगर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र की बात करें तो दोनों के बीच पांच या दस नहीं बल्कि 14 साल का उम्र का फासला है. जी हां, आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में हुआ था और वो 61 साल के हैं. गौरी की बात करें तो गौरी 47 साल की हैं. इस हिसाब से दोनों के बीच 14 साल का उम्र का फासला है.
आमिर खान ने खुद किया कंफर्म
आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. Variety India के साथ एक बातचीत में आमिर खान ने खुद शादी की बात को कंफर्म किया है और कहा है कि मैं अभी US में हूं और शादी की खबर सच है. मैं 5 जुलाई को शादी करने वाला हूं. इस खबर के सामने आने के बाद आमिर के फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 7 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने सिर्फ 7 दिन में कमाए 1350 करोड़, एक-एक सीन देख निकल सकती है चीख
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
14 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
17 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines