Ghajini Actor Pradeep Rawat Last Rites: आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. बीते दिन यानी 4 जुलाई को प्रदीप रावत का निधन हो गया. आज प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा और वो अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अंतिम यात्रा के वीडियो भी सामने आने लगे हैं.
अंतिम यात्रा पर निकले प्रदीप रावत
सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं. प्रदीप की अंतिम यात्रा के लिए जो वाहन तैयार किया गया है, उसे फूलों से सजाया गया है. इसी के साथ इस गाड़ी पर उनकी फोटो भी लगी है, जिस पर भावभीनी श्रद्धांजलि लिखा है. इसके अलावा इस गाड़ी पर साइड में भी प्रदीप का एक पोस्टर लगा हुआ है.
शमशान घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
प्रदीप रावत के परिवार वाले उनका पार्थिव शरीर शमशान घाट लेकर पहुंच चुके हैं और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी जारी है. हालांकि, इस मौके पर उनका बेटा बहुत गमगीन नजर आया. फिल्मी दुनिया के सितारे भी प्रदीप के निधन पर दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं.
फिल्म ‘गजनी’ में निभाया यादगार किरदार
प्रदीप रावत की बात करें तो उन्होंने बतौर विलेन सिनेमा में अपनी जगह बनाई और खूब नाम कमाया. अपने करियर में लगभग 150 फिल्में करने वाले अभिनेता प्रदीप को आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. इस फिल्म में वो विलेन गजनी धर्मात्मा के रोल में नजर आए थे और उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीता था.
नम आंखों से दी विदाई
इसके अलावा प्रदीप को टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी अश्वत्थामा के यादगार किरदार में देखा जा चुका है. बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को कैंसर से जिंदगी की जंग हारते हुए अभिनेता प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी अंतिम यात्रा में कई बॉलीवुड सेलेब्स गमगीन नजर आए. हर कोई नम आंखों से अभिनेता को अंतिम विदाई दे रहा है और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- थिएटर में फ्लॉप, OTT पर मचाया तहलका, 3 साल पुरानी इस फिल्म ने जीता था सबका दिल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines