90s Blockbuster Movie: बॉलीवुड में हमेशा ही एक से बढ़कर एक फिल्म बनती रही है. हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में जो सालों बाद भी हर किसी को याद रहती है. 90s का दौर भी ऐसा ही था, जिसने बॉलीवुड को अलग ही लेवल की फिल्में दी हैं. आज हम आपको 90s की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘चमत्कार’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘चमत्कार’ है. इस फिल्म में शाहरुख खान, नसीरुद्दीन शाह और उर्मिला मातोंडकर ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया था. इस फिल्म की कहानी बाकी फिल्मों से काफी अलग थी और यही वजह है कि ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी सुंदर श्रीवास्तव नाम के गांव के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में ये रोल शाहरुख खान ने निभाया था. फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि सुंदर को मुंबई में ठग लिया जाता है, जिसके बाद वो अपना सब कुछ खो देता है. आगे की कहानी के लिए आप फिल्म को देख सकते हैं.
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म
इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और इसने दर्शकों को सीट से थिएटर में बांधकर रखा था. इतना ही नहीं बल्कि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म माना जाता है. खास बात ये है कि इस फिल्म के ना सिर्फ गाने बल्कि म्यूजिक भी हिट हुआ था.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये सालों बाद भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. फिल्म लगातार यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जो 24 घंटे में बनी नंबर 1, बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर मूवीज को भी दी पछाड़
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines