2026 Upcoming Film: साल 2026 के खत्म होने में अभी समय है और आने वाले 6 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन फिल्मों की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं और आने वाले महीनों में इन्हें रिलीज किया जाएगा?
आने वाले महीनों में रिलीज होंगी ये फिल्में
द पैराडाइज
सुपरस्टार नानी का फिल्म ‘द पैराडाइज’ इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसका बेहद बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि ये फिल्म पहले ही अपने हिट गाने ‘आया शेर’ से चर्चा बटोर चुकी है.
नागबंधम
अगर आप भी पौराणिक कहानियों के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. विराट कर्णा स्टारर फिल्म ‘नागबंधम’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
मिर्जापुर: द मूवी
इसके अलावा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज के लिए तैयार है. बता दें कि अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं.
Vvan
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म Vvan भी इसमें शामिल है. ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म को बनाया है.
वाइब
फिल्म ‘वाइब’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है और फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदार में हैं. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रफ्तार
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रफ्तार’ का नाम भी इस लिस्ट में है. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मैसा
रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ का नाम भी इस लिस्ट में है. फिल्म में रश्मिका एक दमदार और पावर-पैक्ड अवतार में दिखाई देंगी. इस फिल्म के भी इसी साल रिलीज होने की संभावना है.
रामायणम् पार्ट 1
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1’ भी इसमें शामिल है. फिल्म में रणबीर के अलावा यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
किंग
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- 152 मिनट की वो फिल्म, जो अमेजन प्राइम पर बनी नंबर-1, कहानी ने जीत लिया दर्शकों का दिल
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
25 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
41 mins agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines