2026 Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हर साल टिकट खिड़की पर छोटी-बड़ी फिल्में आती रहती हैं. साल 2026 के शुरू में ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश होगा. जी हां, दो बड़ी फिल्मों को एक साथ रिलीज किया जा रहा है. अब जाहिर है कि अगर दो बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस आएंगी, तो ताड़ंव तो होना ही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कौन-सी दो बड़ी फिल्मों में टक्कर होने वाली हैं? तो आइए जानते हैं…
फिल्म ‘धुरंधर 2‘ और ‘टॉक्सिक’
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं साल 2026 में आने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ और यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ की. जी हां, ये दोनों ही फिल्में एक साथ एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उतरेंगी. अब जाहिर है कि अगर फिल्म ‘धुरंधर 2‘ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्में एक साथ टिकट खिड़की पर आएंगी, तो बवाल तो होना ही है.
बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है. इस बीच अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा रही है.
कब रिलीज होंगी फिल्में?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ये दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज की जाएंगी. फैंस को दोनों फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि इन दोनों फिल्मों के क्लैश का क्या असर होगा. अब जाहिर है कि दोनों फिल्में ही बड़ी हैं, तो इनके कलेक्शन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.
फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं, फिल्म का अब तक का कुल आंकड़ा 706.40 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म से कियारा और हुमा कुरैशी का लुक रिवील किया गया है, जो फैंस को पसंद आया है.
यह भी पढे़ं- Y+ सिक्योरिटी के बीच साइकिलिंग करते दिखें Salman Khan, भाईजान के बर्थडे पर फिटनेस देख इम्प्रेस हुए फैंस
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
23 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines