बॉलीवुड के इतिहास की वो फ्लॉप फिल्म, जिस IMDb ने दी 1.2 की रेटिंग

Bollywood Biggest Flop Film: बॉलीवुड ने अब तक कई सारी हीट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का टाइटल दिया गया है. दरअसल इस फिल्म को IMDb ने सिर्फ 1.2 की रेटिंग से नवाजा है. चलिए जानते हैं उस फिल्म के बारे में.

KRK Film

देशद्रोही केआरके फिल्म (File Photo)

हम सभी जब कोई फिल्म देखने जाते हैं तो उससे पहले मूवी की रेटिंग जरूर चेक करते हैं क्योंकि फिल्म की रेटिंग से ही पता चलता है की फिल्म अच्छी है या बुरी. दरअसल आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहा जाता है. इस फिल्म को आईएमडीबी ने सिर्फ 1.2 की रेटिंग दी है. हालांकि कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी. चलिए जानते हैं उस फिल्म के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘देशद्रोही’ फिल्म कब हुई थी रिलीज?

 हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘देशद्रोही’ यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इस फिल्म में कमाल राशिद खान लीड रोल में नजर आए थे, जिन्हें लोग ‘केआरके’ के नाम से भी जानते हैं. KRK की इस फिल्म का डायरेक्शन जगदीश शर्मा ने किया था. हालांकि इस फिल्म को आईएमडीबी ने 10 में से सिर्फ 1.2 की रेटिंग दी है.

विज्ञापन

फिल्म ‘देशद्रोही’ की कहानी

कमाल राशिद खान यानी KRK की फिल्म ‘देशद्रोही’ की बात करें, तो इसमें मुंबई के अंदर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के ऊपर हो रहे जुल्म और उत्पीड़न को दिखाया गया है. फिल्म ‘देशद्रोही’ में भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. हालांकि इन दिग्गज कलाकारों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं चला और यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. केआरके की इस फिल्म का बजट 3 करोड़ रुपये था. लेकिन इस फिल्म ने सिर्फ 89 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया. इस फिल्म के बाद कमाल राशिद खान यानी कि KRK को फिल्म मिलना कम हो गई और उनका करियर पूरी तरह से डूबने लगा. इसके बावजूद उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल करते हुए नजर आए हैं. इतनी ही कमाल राशिद खान यानी KRK भाइजान के शो बिग बॉस में भी जगह बनाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ