जीनत अमान ने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ जीनत ने कई चीजों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे 50 साल तक सुर्खियों में रहने के बाद भी वो सार्वजनिक रूप से सामने आने से पहले अब भी घबरा जाती हैं।
जीनत ने फैंस के साथ शेयर की पोस्ट
इस तस्वीर में जीनत एक होटल के कमरे में सफेद रोब पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी ज्वेलरी बिस्तर पर रखी हुई है। इस तस्वीर के साथ जीनत ने लिखा है कि उनका मानना है कि इतने लंबे समय के अनुभव के बावजूद वो कभी-कभी मानसिक दबाव और नर्वसनेस का शिकार हो जाती हैं। जीनत ने इस पोस्ट में अपनी तैयारियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनका रूटीन होता है – एक गर्म शावर, एक मुलायम रोब पहनना, अपनी ज्वेलरी और एक्सेसरीज को ध्यान से सजाना और आखिर में हेयर और मेकअप आर्टिस्ट्स के हाथों से तैयार होना। इस पूरे प्रोसेस के बाद वो खुद को ‘द जीनत अमान’ में बदलती हैं।
जीनत अमान हुई थीं घरेलू हिंसा का शिकार
जीनत अमान की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं और उनके जीवन को मुश्किल बना दिया। उन्होंने 1985 में उस वक्त के अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी नरक बन गई थी। कुछ सालों बाद ही उनके साथ मारपीट होने लगी थी क्योंकि दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ने लगे थे। शादी के बाद जीनत और मजहर के दो बच्चे हुए, लेकिन इसके बाद भी मजहर के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया। वो जीनत को पहले की तरह ही परेशान करते रहे।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines