Bollywood Unbreakable Records: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स दिए हैं। बात चाहे 70 के दशक की हो या मौजूदा समय की। कई स्टार्स हैं, जिनका इंडस्ट्री में एक औरा रहा है। यहां हर साल तमाम फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें लेकर दर्शकों में अलग एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इन फिल्मों को करने के लिए स्टार्स कितनी मेहनत करते हैं, यह भी हम जानते हैं। कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एक रिकॉर्ड तक बना डाला है। दिलचस्प बात यह है कि इतने साल बीत गए लेकिन आज भी इन रिकॉर्ड्स को तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 7 रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो कायम थे और हैं… आने वाले समय में जिन्हें तोड़ पाना भी असंभव सा लगता है।
राजेश खन्ना
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए लड़कियां उतावली रहती थीं। उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता था, जिसने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इसी के चलते राजेश खन्ना के नाम पर एक रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1969 से 1971 तक उन्होंने लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें से ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘त्रिशूल’ ने उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ग्रॉस कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: 27 साल की ये हसीना अरबों की है मालकिन, खूबसूरती और कमाई के आगे बॉलीवुड भी पीछे!
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के नाम पर भी एक रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 1987 में एक अपने नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज कराया था, जब इस साल में उन्होंने बैक टू बैक 10 फिल्मों में काम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी 7 फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
अमिताभ और धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दो दिग्गज अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के नाम भी एक अहम रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1975 में फिल्म ‘शोले’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 15 करोड़ रुपये का फुटफॉल बनाया। इस रिकॉर्ड को पिछले 50 साल से कोई तोड़ नहीं पाया। बता दें कि फुटफॉल का काम फिल्में देखने वालों की संख्या और बिक चुके टिकट की संख्या दिखाना है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के नाम पर भी एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख 90 के दशक के इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने 18 बंपर ओपनिंग फिल्में दी है।
सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने साल 1999 में ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘बीवी नंबर 1’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों का तगड़ा ग्रॉस कलेक्शन रहा है।
आमिर खान
बॉलीवुड की खान तिकड़ी में सुपरस्टार आमिर खान भी शामिल हैं। उन्होंने हाल के कुछ साल में ऐसी जबरदस्त फिल्में दी हैं, जिन्हें देखना लोग आज भी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की ‘धूम 3’, ‘दंगल’ और ‘पीके’ ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में हालिया रिलीज सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
56 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines