Bollywood Cult Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन करती आ रही है। इस इंडस्ट्री ने कई बड़े सुपरस्टार्स दिए हैं। कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो रिलीज के वक्त भले ना चली हों लेकिन उसके बाद कल्ट फिल्म साबित हुई हैं। शोले का नाम लेना यहां बिल्कुल गलत नहीं होगा। आज हम आपको ऐसी ही 7 कल्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें IMDb पर 8 से ज्यादा की रेटिंग मिली है। अगर आपने इन फिल्मों को अभी तक नहीं देखा तो एक बार जरूर देखें।
अ वेडनेसडे
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल स्टारर ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग दी गई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
उड़ान
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी जिसकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, एक्शन-रोमांस का घर बैठे लें मजा
गुलाल
राज सिंह चौधरी और के के मेनन स्टारर एक्शन थ्रिलर ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
कहानी
विद्या बालन स्टारर इस फिल्म को साल 2012 में रिलीज किया गया था जिसे क्रिटिक की काफी तारीफें मिली थीं। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
इकबाल
नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े स्टारर ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस कल्ट फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
पान सिंह तोमर
दिवंगत एक्टर इरफान खान की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस बायोपिक ड्रामा फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सत्या
मनोज बाजपेयी स्टारर से फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी जिसे IMDb पर 8.3 की रेटिंग दी गई है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
50 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines