हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इतनी बड़ी हो गई 'Taali' एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की नन्ही परी, देखें अनदेखी तस्वीरें

विज्ञापन

: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘Taali’ को लेकर खूब वहावाही लूट रही हैं। वेब सीरीज की सफलता के बीच सुष्मिता की कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपनी छोटी बेटी अलीसा का जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, सुष्मिता की छोटी बेटी अलीसा आज 14 साल की हो गई है। इस खास मौके का जश्न एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सुष्मिता ने इंस्टाग्राम एक खूबसुरत रील शेयर की। जिसमें अलीसा के बचपन से लेकर अब तक की कई सारी तस्वीरों को शानदार अंदाज में दिखाया गया है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “जन्मदिन मुबारक हो माय लव ऑफ लाइफ!!! भगवान ने तुम्हें कितना खास बनाया है… और तुम्हारी मां होने का यह सौभाग्य… मुझे मिला है। मुझे खुद पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता अलीसा!!! मैं तुमसे बहुत ही प्यार करती हूं शोना!!! #apowerfuldestinyawaits #duggadugga #angel #maa।”

विज्ञापन

बता दें कि, 47 साल की एक्ट्रेस दो गोद ली हुई बेटियों की मां हैं। उन्होंने अपनी पहली बेटी रेनी को साल 2000 में गोद लिया था और दूसरी बेटी अलीसा को 2010 में गोद लिया था।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan पर आया बड़ा अपडेट, नए गाने की रिलीज में छूपा है ट्रेलर का बड़ा राज

विज्ञापन

हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि आखिर कैसे दोनों बेटियों को गोद लेने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले को पहले उनकी मां ने स्वीकार नहीं किया था। साथ ही उनकी इस बात से काफी नाराज थी कि सुष्मिता इतनी कम उम्र में बच्चे को गोद ले रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola