हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में सनी देओल का छलका दर्द, 'गदर 2' के बाद बदली जिंदगी; पहले नहीं मिल रहा था काम

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी पाजी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘गदर 2’ ने कैसे उनकी जिंदगी को बदला है.

विज्ञापन
Batwara 1947 कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को सनी देओल काफी व्यस्त चल रहे हैं. वो लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के अलग-अलग शहरों में ट्रैवल कर रहे हैं. इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 28 जुलाई को राजस्थान के जयपुर शहर के प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा (Raj Mandir Cinema) थिएटर में हुआ था.

28 जुलाई को फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयपुर के इस थिएटर में फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, सनी देओल, शबाना आजमी और जावेद अख्तर नजर आए थे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी पाजी पिता धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए भावुक हो गए थे. वहीं आज यानी 02 अगस्त को पटना के सिटी सेंटर मॉल में स्थित PVR मॉल में एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था.

यह भी पढ़ें: दोस्ती का असली मतलब सिखाती हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी छू जाएगी दिल

विज्ञापन

करण देओल ने क्या कहा?

सुपरस्टार सनी देओल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. यह मूवी काफी शानदार बनी है. एक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म में मेरे साथ मेरे बेटे करण देओल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, करण देओल के अलावा अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म के बारे में बात करते हुए करण देओल ने कहा, ‘पापा के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है. उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन मैं नर्वस नहीं हूं.

यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, दर्ज हुई FIR

विज्ञापन

सनी देओल ने दर्शकों से की अपील

वहीं फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल ने दर्शकों से खास अपील भी की है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह आपने ‘गदर 2′ को भरपूर प्यार दिया, उसी तरह इस फिल्म को भी अपना प्यार दें’. एक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि मुझे गदर 2′ की सफलता के बाद ही फिल्में मिलना शुरू हुई है. उससे पहले फिल्में मिलना लगभग बंद ही हो गया था. ‘बंटवारा 1947’  फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola