हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2024 में एक-दो नहीं बल्कि आएंगे कई Fighters, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस मिलकर करेंगे 'फायर-फाइटिंग'

Bollywood Stars Who Will Don Uniform on Screen 2024: किन फिल्मों में सितारे वर्दी में नजर आने वाले हैं। देखें लिस्ट

विज्ञापन
वर्दी में गदर मचाएंगे ये सितारे। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Bollywood Stars Who Will Don Uniform on Screen 2024: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर बड़ा धमाका होने जा रहा है। कई बड़ी फिल्में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।

इस बीच 2024 में कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिसमें सितारे देश के लिए जान देते, तो जान लेते भी नजर आएंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2024 में कौन-सी वो फिल्मे है, जिनमें स्टार्स आर्मी, नेवी, एयर फोर्स या फिर पुलिस की वर्दी में गदर मचाएंगे। आइए जानते हैं….

यह भी पढ़ें- एटम बम का जवाब एटम से…, Main Atal Hoon का दूसरा ट्रेलर देख यूजर्स बोले- थैंक यू

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेगा ऑफिसर्स का जलवा

फाइटर

हाल ही में फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ साहस और बलिदान नजर आ रहा है। ये फिल्म भारतीय वायु सेना पर आधारित है और इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनुल कपूर जैसे सितारे वर्दी में अपना रोब दिखाते नजर आएंगे।

अग्नि

इस लिस्ट में फिल्म ‘अग्नि’ भी शामिल है। इस फिल्म में सैयामी खेर और प्रतीक गांधी एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी फायरफाइटर्स पर आधारित होगी।

विज्ञापन

इंडियन पुलिस फोर्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी इस लिस्ट में शामिल है। पुलिस की वर्दी में इस फिल्म की कास्ट भी जमकर गर्दा उड़ाएगी।

बड़े मियां छोटे मियां

इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आने वाले हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

देवा

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहिद पुलिस के किरदार में नजर आ सकते हैं।

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में भारत में हुए सबसे पहले हवाई हमले को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

ग्यारह ग्यारह

वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों को इस सीरीज में दिखाए जाने वाले इन्वेस्टिगेटिव फैंटेसी ड्रामा का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola