Alvida 2022: बॉलीवुड के इन सितारों ने आत्महत्या कर फैंस को रुलाया, जानें इन्होंने मौत को क्यों लगाया गले?
Edited By Niharika Gupta

Bollywood Actress Suicide: इन सितारों के लिए सुसाइड ईयर रहा 2022, जानें इन्होंने क्यों उठाए आत्मघाती कदम
Edited By Niharika Gupta

Bollywood Actress Suicide: इन सितारों के लिए सुसाइड ईयर रहा 2022, जानें इन्होंने क्यों उठाए आत्मघाती कदम
Bollywood Actress suicide 2022: बॉलीवुड के कई सितारों में साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन कुछ ऐसे भी निधन हुए हैं। इसने सबको हैरान कर दिया। काफी कम उम्र के स्टार्स की हार्ड अटैक से मौत हो गई, तो कई ने सुसाइड कर लिया।
हालांकि उन सितारों ने क्यों सुसाइड किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। चाहे वो सुशांत सिंह राजपुत का मामला हो या तुनिषा शर्मा का।
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा 20 साल की थी, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल स्टार तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। उन्होंने शो के सेट पर खुद को लटका लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में तुनिशा के पूर्व लवर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तुनिशा को सुसाइड करने के लिए उक्साया है। पुलिस इस मामले में अभी भी शीजान से पूछताछ कर रही है।
एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने इंदौर के तेजाजी नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज के रूप में उनके रोल के लिए लोकप्रिय मिली थी। उनके पिता ने उनके बॉडी को पहली बार देखा था। ये घटना 16 अक्टूबर 2022 को हुई थी।
एक्ट्रेस के सुसाइड के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। उस नोट से यह पता चला था कि वह अपने पड़ोसी राहुल नवलानी से परेशान थी और चाहती थी कि उसे 2.5 साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए दंडित किया जाए।
बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने 15 मई 2022 को आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उनका शव कोलकाता में उनके फ्लैट में सीलिंग फैन से लटका मिला था।
शव को कानूनी प्रक्रियाओं के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमाटम रिपोट्स ने किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। साथ में उनके फ्लैट से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। एक्ट्रेस ने क्यों ऐसा कदम उठाया इसका खुलासा अभी भी नहीं हुआ है।
एक्ट्रेस बिदिशा डी मजूमदार ने भी आत्महत्या की थी। निधन से पहले उन्होंने पल्लवी डे की मौत पर शोक भी जताया था। चौंकाने वाली बात यह है कि पल्लवी की मौत पर शोक व्यक्त करने के 10 दिन बाद बुधवार (25 मई) 2022 को बिदिशा दे मजूमदार आत्महत्या कर ली।
उसका शव कोलकाता के दम दम इलाके में उनके फ्लैट से बरामद किया गया था। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, अभिनेत्री एक महिला के साथ समलैंगिक संबंधों में थी और उसी के चक्कर में उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया, जिसे वह प्यार से ‘बू’ (पत्नी) कहती थी।
कांची एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी ने 27 मई 2022 को खुदखुशी कर ली थी। वह अपने कोलकाता वाले घर के कमरे में लटकी पाई गई थीं। मंजूषा अपने परिवार के साथ कोलकाता के पटुली इलाके में रहती थी। मॉडल की मां ने दावा किया कि वह अपने करीबी दोस्त बिदिशा डी मजूमदार की मौत के बाद से गंभीर अवसाद से पीड़ित थीं।

जून में, एक लोकप्रिय ओडिया अभिनेत्री रश्मीरेखा ओझा को भुवनेश्वर में अपने किराए के घर में लटका हुआ पाया गया था, उनके पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत के पीछे उनका लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा था।

हालांकि, अभिनेत्री ने यह कहते हुए एक नोट छोड़ा कि उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: