Raksha Bandhan: लवर्स ही नहीं 'भाई-बहन' बनकर भी इन सितारों ने सिल्वर स्क्रीन पर मचाया गदर, देखें लिस्ट

Bollywood Stars Siblings And Lovers Role

Bollywood Stars Siblings And Lovers Role

विज्ञापन

Bollywood Stars Siblings And Lovers Role: इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सितारे अलग-अलग रोल करते हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों को अलग-अलग लुक में देखने की डिमांड करते रहते हैं।

पर्दे पर सितारों ने सिर्फ लवर्स ही नहीं बल्कि भाई-बहन और अन्य रोल प्ले करके भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बड़े पर्दे पर किन सितारों ने लवर्स तो किन सितारों ने भाई-बहन का रोल अदा किया है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

इन सितारों ने पर्दे पर निभाया लवर्स और भाई-बहन का रोल

1. दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता अर्जुन रामपाल ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। साथ ही दोनों कलाकारों ने भाई-बहन का भी रोल अदा किया है। फिल्म ‘हाउसफुल’ दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल भाई-बहन की भूमिका में नजर आए थे।

2. हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्में की है। फिल्म बागबान में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया था और फिल्म ‘गहरी चाल’ में दोनों सितारे भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन

3. प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में दोनों सितारे एक-दूसरे के अपोजिट दिखे थे। साथ ही फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भाई-बहन की भूमिका में थे।

4. ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। फिल्म ‘देवदास’ और ‘मोहब्बतें’ में दोनों ने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी और फिल्म ‘जोश’ में दोनों सितारों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

5. नीलम और सलमान खान

फिल्म ‘एक लड़का और एक लड़की’ में सलमान खान और नीलम ने एक कपल का रोल प्ले किया था। फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में दोनों सितारे भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ