Bollywood Stars Rented House: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने मुंबई के बांद्रा में फ्लैट किराये पर लिया है। करण जौहर के इस फ्लैट में रहने के लिए दोनों कपल ने 9 लाख रुपये का रेंट दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान और लेखा ने हर महीने 9 लाख रुपये के हिसाब से तीन साल का एडवांस किराया दे दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। जाहिर है इतने पैसों में इमरान और लेखा खुद का आलीशान घर खरीद सकते थे।
हालांकि इमरान ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आज भी किराये के घर में रहते हैं। इस फेहरिस्त में कार्तिक आर्यन से लेकर कृति सेनन, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जैसे कई स्टार्स का नाम शामिल है, जो किराये के घर में रहते हुए हर महीने लाखों रुपए का भुगतान करते हैं।
बॉलीवुड सितारों को क्यों पसंद किराये का घर?
बॉलीवुड सितारों के किराये के घर में रहने के कई कारण हो सकते हैं। दरअसल ज्यादातर सितारे सी-फेसिंग अपार्टमेंट की तलाश में रहते हैं। मगर मुंबई के पॉश एरिया में सितारों को अपनी मनपसंद जगह पर घर नहीं मिल पाते हैं, जिसके कारण किराये पर घर खरीदना सितारों के लिए बेहतर ऑप्शन होता है। वहीं फिल्मी सितारों की फिक्स कमाई ना होने के कारण भी कुछ लोग किराये के घर में रहना पसंद करते हैं। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले सितारों के लिए मुंबई में घर खरीदना मुमकिन नहीं हो पाता है।
इन सितारों ने किराये पर दिए घर
बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने फ्लैट खरीदकर उसे किराये पर दे दिया है, जिससे फिल्म स्टार्स की अच्छी कमाई होती है। टाइगर श्रॉफ ने पुणे में 7.5 करोड़ का घर खरीदकर उसे 3.5 करोड़ में किराये पर दे दिया। रणबीर कपूर ने भी अपना अपार्टमेंट 4 लाख रुपये में किराये पर दे रखा है। अभिनेता सलमान खान ने डेढ़ लाख रुपये में बांद्रा स्थित घर को किराये पर दिया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट कृति सेनन को किराये पर दिया है, जिसका महीने भर का किराया 10 लाख रुपए है। वहीं कृति ने बिग बी के पास 60 लाख की सिक्योरिटी भी जमा की है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
25 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines