हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raghav-Parineeti से पहले 6 स्टार्स राजस्थान में कर चुके डेस्टिनेशन वेडिंग, लिस्ट में दो विदेशी दामाद भी

विज्ञापन
Bollywood stars destination wedding in rajasthan

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बहुत जल्द ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल ने मई में सगाई की थी और अब दोनों शादी कर एक-दूजे के होने के लिए तैयार है।

वहीं, कपल की शादी की रस्में भी शुरू होने वाली है और राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में कपल शादी करेगा। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई बड़ी हस्ती राजस्थान में अपनी शादी कर रहा है। परिणीति और राघव से पहले भी कई सितारों ने राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-से सितारे शामिल है।

यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ के घोटाले में नाम आने पर एक्टर गोविंदा की सफाई, बताई मामले की सच्चाई

विज्ञापन

इन सितारों ने राजस्थान में की डेस्टिनेशन वेडिंग

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ फोर्ट में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। कपल की शादी की फोटोज भी बेहद शानदार है, जिसे देखकर कोई भी उन पर दिल हार जाए।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

साल 2021 में 9 दिसम्बर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे। कपल ने राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। कपल की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पंसद आती है और दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है।

नील नितिन मुकेश-रुक्‍म‍िणी सहाय

एक्‍टर नील नितिन मुकेश और रुक्‍म‍िणी सहाय ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेटिंग की है। कपल की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी, जो किसी शाही शादी से कम नहीं थी।

विज्ञापन

श्रेया सरन-आंद्रेई कोशेचेव

एक्ट्रेस श्रेया सरन ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेचेव के साथ उदयपुर में बड़ी धूमधाम से ब्याह रचाया था। कपल की शादी के फोटोज भी बेहद शानदार थे।

रवीना टंडन-अनिल थडानी

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के सुंदर शिव निवास पैलेस में शादी रचाई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola