हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा 'एक्शन' का धमाका, जबरदस्त 'फाइटिंग' करेंगे ये सितारे

Bollywood Stars Action in 2024: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से एक्शन का धमाका होने जा रहा है। जानें किन फिल्मों में मिलेगा एक्शन का डोज?

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर होगा 'एक्शन' ही 'एक्शन'। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Bollywood Stars Action in 2024: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। लोगों को भी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल सिनेमाघरों में कौन-कौन से सितारें एक्शन करते नजर आएंगे।

आइए जानते हैं कि इस साल कौन-सी एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं?

यह भी पढ़ें- ऐसे ही ‘भाभी 2’ नहीं बन गईं Triptii Dimri, रोमांस करने के लिए Ranbir Kapoor ने पत्नी से ली थी परमिशन!

विज्ञापन

टिकट खिड़की पर एक्शन होगा ओवरलोडेड

फाइटर

साल 2024 में 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स पर आधारित है, जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जमकर एक्शन मोड़ में नजर आने वाले हैं।

सिंघम अगेन

इस लिस्ट में अजय देवगन भी शामिल है। एक्टर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय के अलावा इस फिल्म में रणवीर सिंह भी एक्शन करते दिखेंगे।

विज्ञापन

इंडियन पुलिस फोर्स

प्राइम वीडियो पर आने वाली ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर भी बज बना हुआ है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन करते नजर आएंगे। ये सीरीज 19 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है।

वेलकम टू द जंगल

इसमें अक्षय कुमार का एक्शन मोड़ नजर आएगा। ये वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

बड़े मियां छोटे मियां

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार एक साथ एक्शन करते दिखेंगे। इस फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

एक्शन का जलवा

बता दें कि इन दिनों एक्शन का अपना अलग ही जलवा चल रहा है। बीते साल रिलीज हुई शाहरुख खान की एक्शन फिल्में पठान और जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 जैसी फिल्मों ने खूब वाहवाही लूटी है। ऐसे में साल 2024 के लिए भी एक्शन संजीवनी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola