Bollywood-South Movies Release Date Changed in 2024: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट में फिर से बदलाव हो गया है। जी हां, फिल्म ‘पुष्पा 2’ पहले 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये खबर आते ही फैंस के चेहरे खुशी से झूम उठे। हालांकि, सिर्फ ‘पुष्पा 2’ ही नहीं बल्कि 2024 में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
2024 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट
‘खेल खेल में’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। हालांकि इस फिल्म को पहले 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ और इसे पहले ही रिलीज कर दिया गया। अब ये फिल्म ओटीटी पर मौजूद है।
‘देवरा’
इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ भी शामिल है। जी हां, पहले ‘देवरा’ को 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन इस फिल्म को भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की तरह ही पहले ही रिलीज कर दिया गया। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ और इसे 27 सितंबर को ही थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया।
‘सिंघम अगेन’
इस लिस्ट में अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी शामिल है। ‘सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। हालांकि ‘सिंघम अगेन’ को पहले 15 अगस्त को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया।
‘इमरजेंसी’
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव हो चुका है। कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद ये फिल्म फाइनली 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी और ये फिर रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि, हाल ही में कंगना ने जानकारी दी है कि फिल्म को जल्दी ही रिलीज किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज की कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है।
‘रेड 2’
फिल्म ‘रेड 2’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, अजय देवगन की ये फिल्म पहले 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया और अब ये फिल्म साल 2025 में 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ‘Hema Sharma शादी से पहले थीं प्रेग्नेंट, रात में रहती गायब’, ‘वायरल भाभी’ के आरोपों पर पति का पलटवार
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
45 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines