Udit Narayan Birthday Special: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) का आज बर्थडे है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जो छाप छोड़ी है वो कभी भी धुंधली नहीं हो सकती। उनकी इमेज कुछ ऐसी बनी हुई है कि रोमांटिक गाने देने वाले सिंगर सिंगर कि लव लाइफ भी काफी रोमांटिक होगी। हालांकि, सच तो कुछ ऐसा है जिसे सुनकर आपको भी अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। उदित नारायण अपने पर्सनल लाइफ की वजह से काफी लाइमलाइट बटोर चुके हैं। बता दें, उनका जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार में हुआ था। बाद में जाकर वो अपने पेरेंट्स के साथ नेपाल में शिफ्ट हो गए।
यह भी पढ़ें: पकड़ा गया Rashmika और Vijay का हुडी कनेक्शन, डेटिंग रूमर्स फिर हुईं तेज
बिहार में थी सिंगर की पहली पत्नी
वहां, उन्होंने सिंगिंग में हाथ आजमाया और नेपाल के एक रेडियो शो स्टाफ सिंगर के तौर पर काम करने लगे। बाद में स्कॉलरशिप मिलने के बाद वो मुंबई आए और उनकी किस्मत चमक गई। उन्हें यहां वो फेम मिला जिसका वो इंतज़ार कर रह थे। ऐसे में एक दिन खबर आई कि साल 1984 में उदित ने बिहार में रंजना से शादी कर ली थी। रंजना ने ये भी दावा किया कि जब उदित मशहूर नहीं थे वो तब से उनकी पत्नी हैं। क्योंकि उदित इंडस्ट्री में पहचान बनाना चाहते थे तो वो मुंबई चले आए और उनकी पत्नी बिहार में ही उनका इंतजार करती रहीं। लेकिन वो कभी वहां नहीं लौटें और एक दिन खबर आई कि उदित नारायण का नेपाली महिला दीपा गहतराज से चक्कर चल रहा है।
बिना तलाक की दूसरी शादी
नेपाल से दीपा भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने आई थीं। ऐसे में उदित से उनकी मुलाकात हुई और नेपाली कनेक्शन की वजह से दोनों में दोस्ती हो गई। देखते ही देखता दोनों में प्यार हुआ और साल 1985 में उदित ने दीपा ने शादी कर ली। बता दें, जब उदित की शादी दीपा से हुई उस वक्त उन्होंने अपनी पहली पत्नी रंजना को तलाक तक नहीं दिया था। जैसे ही सिंगर की पहली पत्नी को अपने पति की शादी की भनक पड़ी वो अपना हक पाने के लिए कोर्ट तक पहुंच गईं। मीडिया में भी रंजना ने सनसनी मचा दी।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर कपिल शर्मा के पोस्ट ने पकड़ी आग, Indigo को टैग करते हुए बोले- ‘शर्म आनी चाहिए’
ऐसे माना सिंगर ने सबके सामने सच
गुस्से में आकर रंजना ने पति उदित की पोल खोल दी। उन्होंने इतने सालों से इस बात पर रिएक्ट क्यों नहीं किया इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया, उदित नारायण उन्हें धमकी देते थे कि अगर वो अपनी शादी का सच सबके सामने बताएंगी तो वो आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन उस वक्त भी उदित ये ही रट लगाते रहे कि वो रंजना को नहीं पहचानते। उनका कहना था कि ये औरत उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है। हालांकि, जब रंजना ने धमकी दी कि उनके पास शादी की तस्वीरें हैं और मामला कोर्ट तक पहुंचा तो उदित नारायण ने रंजना को अपनी पहली पत्नी मान लिया। साथ ही सिंगर ने पहली पत्नी की देखरेख का जिम्मा भी उठा लिया। अब उदित नारायण अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहती हैं। दीपा और रंजना को एक-दूसरे से कोई तकलीफ नहीं है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines