Singer Sunidhi Chauhan On Her First Marriage: ग्लैमर इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते हैं जो काफी उलझे हुए नजर आते हैं। यहां लोगों को आसानी से प्यार हो जाता है और उतनी ही जल्दी उनके ब्रेकअप की खबर आती है। कई बार तो शादीशुदा कपल भी अपने रिश्ते को बचा नहीं पाता। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) के साथ भी हुआ है। उनकी भी पहली शादी नाकामयाब रही, जिस पर सालों बाद सिंगर ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि इस तलाक के बाद कैसे उन्होंने खुद को संभाला। तो चलिए जानते हैं उनकी पहली शादी और तलाक की कहानी।
खुद से 13 साल बड़े लड़के से की थी शादी
सुनिधि चौहान (Singer Sunidhi Chauhan) आज बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि 18 साल की उम्र में उन्होंने बॉबी खान से अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। धर्म अलग होने की वजह से दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसके अलावा इन दोनों की उम्र में 13 साल का बड़ा फासला था। जहां सुनिधि उस वक्त 18 की थीं, तो वहीं बॉबी की उम्र 31 साल थी। लेकिन प्यार के आगे दोनों को कुछ भी न दिखा और कपल ने शादी कर ली। शुरुआत में तो सब बढ़िया रहा, लेकिन धीरे-धीरे इनमें अनबन होने लगी और 1 साल में ही सुनिधि चौहान का तलाक भी हो गया।
टूटी शादी पर बोलीं सुनिधि चौहान
19 साल की तलाकशुदा सिंगर ने अपने करियर पर ध्यान लगाया और हिट गानों की झड़ी लगा दी। 2012 में सुनिधि ने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक के साथ दूसरी शादी रचाई और 2018 में मां बनी। लेकिन अब सुनिधि चौहान ने पहली बार अपने टूटी शादी पर बात की है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं, ब्लंडर्स किए हैं। लेकिन मैं उनके लिए आभारी हूं क्योंकि मैं जो भी हूं उन गलतियों की वजह से ही हूं। अगर वो गलतियां नहीं होती तो मैं बहुत बोरिंग होती। मैं लाइफ में अच्छी चीजों से वंचित रह जाती क्योंकि एक बार जब आप डार्क साइड को छू लेते हैं तभी आप उससे बाहर आते हैं और रौशनी देखते हैं।”
सिंगर शादी से बनी बेहतर इंसान
सिंगर ने आगे कहा, “जब मैं इस शादी में थी, तब भी मैं अच्छा समय बिता रही थी। मैं जानती थी कि मैं गलत जगह पर हूं, लेकिन मैं ये भी जानती थी कि गलत जगह ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। मैं इससे बाहर निकलने वाली थी। अगर कोई इसके बारे में बोलता है तो मैं इसे सिर्फ एक ऐसी चीज के रूप में देखती हूं जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।”
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines