3 शादियों और 5 बच्चों के बाद प्यार को तरसा सिंगर, चौथी शादी को हुआ तैयार

Bollywood Singer Hint Fourth Marriage: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ने 66 साल की उम्र में चौथी शादी की ख्वाहिश जताई है। उनके पहली तीन शादियों से 5 बच्चे हैं।

bollywood singer lucky ali gave hints his fourth marriage after 3 divorce

Photo Credit- Instagram

Bollywood Singer Hint Fourth Marriage: फिल्म इंडस्ट्री में तलाक के बाद शादी होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे बहुत से सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने तलाक के बाद अपना घर फिर से बसाया है। बॉलीवुड के लीजेंड्री सिंगर लकी अली भी लगता है कि अपना घर फिर से बसाने के लिए तैयार हैं। तभी उन्होंने चौथी शादी की ख्वाहिश जताई है। ये तो सब जानते हैं कि सिंगर लकी अली ने अपने करियर में ‘आ भी जा..’, ‘एक पल का जीना’ और ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिंगर ने 3 शादियां की हैं, जिससे उनके 5 बच्चे हैं। 66 साल की उम्र में उन्होंने चौथी शादी का हिंट दिया है।

कहानीकार महोत्सव में हुए शामिल

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सिंगर लकी अली दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित 18वें कथाकार अंतरराष्ट्रीय कहानीकार महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर समां बांध दिया। सिंगर ने इन गानों के पीछे की कहानियों पर भी चर्चा की। जब लकी अली से उनकी अगली ख्वाहिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ड्रीम है कि मैं फिर से शादी करूंगा।’

जैसे ही लकी अली ने ये बयान दिया तो सोशल मीडिया पर उनकी संभावित चौथी शादी की चर्चा शुरू हो गई। कयास लगाए जाने लगे कि शायद सिंगर चौथी शादी करने के मूड में हैं।

लकी अली की पर्सनल लाइफ

सिंगर लकी अली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह काफी विवादों में रही है। सिंगर ने तीन शादियां की हैं जिसमें से उनकी पहली शादी 1996 में ऑस्ट्रेलियन मेघन जेन मैक्लेरी के साथ हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए। तलाक के बाद सिंगर ने दूसरी शादी 2000 में की। लकी अली ने दूसरी बार पर्शिया की रहने वाली इनाया को अपना लाइफ पार्टनर बनाया था। दोनों के दो बच्चे हुए और कुछ साल साथ रहने के बाद लकी और इनाया अलग हो गए।

सिंगर लकी अली ने तीसरी शादी ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हालम के साथ साल 2010 में की। एक बेटे के जन्म के बाद साल 2017 में सिंगर की तीसरी शादी भी टूट गई थी। अब सिंगर चौथी शादी पर हिंट देकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ