हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘मैं सिंगल हूं और शांत जिंदगी जी रही हूं…’ बिजनेसमैन संग अफेयर की खबरों पर शमिता शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

2 फरवरी को शमिता शेट्टी ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया है. लेकिन जब उन्होंने अपने बर्थडे वाली तस्वीरें शेयर की तो वो काफी चर्चा में आ गई. दरअसल शमिता के साथ बिजनेसमैन दीपेश को देखा गया इतना ही नहीं उन्होंने दीपेश की एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था. हालांकि, शमिता ने अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा,’अकेली और शांत, सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो. यह सरासर बकवास है.’

विज्ञापन
शमिता शेट्टी ने अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी (File Photo)

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल 2 फरवरी को शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. जैसे ही उन्होंने फोटो शेयर किया, तो यह काफी वायरल हो गया है. इस फोटो में शिल्पा और राज के अलावा एक ऐसा आदमी था,जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लिया. दरअसल इस फोटो में शमिता के साथ बिजनेसमैन दीपेश नजर आ रहे थे, जिसके बाद से ही लोग यह सोचने लगे की शायद शमिता शेट्टी का अफेयर दीपेश के साथ चल रहा है. लेकिन अब शमिता शेट्टी ने अपनी अफेयर वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, ‘दंगल’ से लेकर ‘PK’ तक के रिकॉर्ड चकनाचूर

शमिता शेट्टी ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने अपनी अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अकेली और शांत, सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो. यह सरासर बकवास है.’ शमिता ने इस पोस्ट को आज यानी 4 फरवरी को शेयर किया है. दरअसल शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रही थी और उन्होंने अपने इंस्टा पर बर्थडे की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी. लेकिन अब शमिता ने अपने अफेयर पर पूरी तरह खारिज कर दिया है और बकवास बताया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ के बाद भी नहीं थमने वाला सनी देओल का जलवा, इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तबाही

शमिता शेट्टी का बर्थडे कब था?

शमिता ने 2 फरवरी को अपना 47वां बर्थडे मनाया है, जिसका फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इतना ही नहीं शमिता ने दीपेश की पोस्ट पर कमेंट में Awwww लिखा था और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी लगाई थी. इस पोस्ट के बाद से ही यह सवाल उठने लगें थें कि क्या शमिता शेट्टी और बिजनेसमैन दीपेश का अफेयर चल रहा है. हालांकि आज शमिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी लगाकर इन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola