Best Movie of Bollywood: हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम ने हाल ही में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होकर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने अपने पहली बार के कुल कलेक्शन को महज 2 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फिल्म साल 2016 में जब रिलीज हुई थी तो बहुत बड़ फ्लॉप साबित हुई थी।
कुछ इस तरह साल 2004 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना किया हो, लेकिन बाद में ये एक कल्ट क्लासिक बन गई। आज भी लोग इस फिल्म को याद करते हैं और इसकी कहानी, अभिनय और मैसेज की तारीफ की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म की उस कामयाबी के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स के तौर पर तो नहीं दिखी लेकिन इतिहास में दर्ज जरूर हो गई।
क्या थी ‘स्वदेस’ की कहानी?
‘स्वदेस’ की कहानी एक ऐसे एनआरआई मोहन भार्गव यानी शाहरुख खान की थी, जो नासा में काम करता है और अमेरिका में बस चुका है। एक दिन उसे अपने गांव की याद आती है, जहां एक महिला ने उसे मां की तरह पाला था। वो तय करता है कि वो अपनी मां को अमेरिका ले जाएगा।
लेकिन जब वो अपने गांव पहुंचता है, तो उसे वहां की गरीबी और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहां वो बिजली की समस्या को सुलझाता है और इसके दौरान अपनी बचपन की दोस्त गीता यानी गायत्री जोशी से मिलता है, जिससे वो प्यार करने लगता है। फिल्म में मोहन को ये एहसास होता है कि अपनी मातृभूमि और समाज की सेवा में ही असली खुशी है और वो नासा की नौकरी छोड़कर अपने गांव में बस जाता है।
फिल्म का निर्देशन और संगीत
फिल्म का निर्देशन और लेखन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। ये फिल्म उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट में समाज के प्रति एक गहरी संवेदनशीलता थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। ए.आर. रहमान का संगीत इस फिल्म में चार चांद लगाने वाला था और इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर असफलता
बॉक्स ऑफिस पर ‘स्वदेस’ अपनी उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। फिल्म ने भारत में सिर्फ 16.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड कुल 33.98 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इस असफलता के बावजूद फिल्म को आधा दर्जन अवॉर्ड मिले जिससे दर्शकों के दिलों में फिल्म घर जरूर कर गई।
फिल्म ने लगाई अवॉर्ड्स की झड़ी
‘स्वदेस’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चल पाई हो, लेकिन इस फिल्म ने अवॉर्ड्स के मामले में इतिहास रच दिया। फिल्म को 18 अवॉर्ड्स मिले, जिनमें शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड और ए.आर. रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में भी सम्मानित किया गया।
आज ‘स्वदेस’ को एक कल्ट क्लासिक के रूप में देखा जाता है। ये फिल्म आज भी लोगों की यादों में ताजगी से बसी हुई है और नेटफ्लिक्स जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होने के कारण नई पीढ़ी भी इस फिल्म का आनंद ले सकती है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के खिलाफ एक्शन लेगी महाराष्ट्र सरकार? अश्लीलता पर आया सीएम का बयान
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines