28 साल का वो स्टारकिड, जिसके डेब्यू ने हिलाया पूरा बॉलीवुड, अमीरी में भी सबका बाप

Bollywood Starkid: हिंदी सिनेमा के सबसे अमीर स्टारकिड की अगर बात करें तो सबके मन में आएगा आखिर वो कौन है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आज हम आपको उनके बारे में ही बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Aryan Khan

Aryan Khan. image credit- social media

विज्ञापन

Bollywood Starkid: हिंदी सिनेमा के कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का सबसे अमीर स्टारकिड कौन है? इतना ही नहीं बल्कि इसके डेब्यू ने पूरे बॉलीवुड को ही हिला डाला था. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हैं. आर्यन खान ने कुछ ही दिन पहले अपनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डेब्यू किया है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही बवाल काट दिया था और ये लोगों को बेहद पसंद आई थी. सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया था.

विज्ञापन

सबसे अमीर स्टारकिड

इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को सबसे अमीर स्टारकिड में गिना जाता है. आर्यन ने फिल्म निर्माता बनने से पहले कई निवेश किए हैं, जिनमें दिल्ली के मशहूर पंचशील पार्क में 37 करोड़ रुपये की एक आलीशान संपत्ति भी है. कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस निवेश के बाद आर्यन की कुल संपत्ति में लगभग 46% की वृद्धि हुई है.

आर्यन की संपत्ति

इसके अलावा अगर आर्यन की संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये की है, जो उनके पिता की विरासत के अलावा उनके खुद के लग्जरी क्लोथिंग ब्रांड D’YAVOL से आती है. इसके अलावा ऑडी ए6, मर्सिडीज जीएलएस 350डी और बीएमडब्ल्यू 730 एलडी जैसी महंगी कारें भी आर्यन की नेटवर्थ में शामिल हैं.

डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

गौरतलब है कि आर्यन खान ने अपनी डेब्यू सीरीज के जरिए गर्दा उड़ा दिया था. आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. उन्हें अपने काम के दम पर वो एक स्टार बनकर दुनिया के सामने आए हैं. लोगों ने आर्यन की खूब तारीफ की है और उनकी सीरीज को भी खूब प्यार दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ