---विज्ञापन---

Raj Kapoor की इस फिल्म को बनने में लगे 6 साल, रिलीज होते ही हुई फ्लॉप, आज बनी ब्लॉकबस्टर

Raj Kapoor Movie Mera Naam Joker: राज कपूर की वो फिल्म जिसे बनाने में करीब 6 साल का समय लग गया, हालांकि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ये सुपरफ्लॉप साबित हो गई।

---विज्ञापन---

Raj Kapoor Movie Mera Naam Joker: हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर साहब ने सालों इंडस्ट्री पर राज किया। उनका अभिनय हो या निर्देशन, हर काम में उन्होंने खुद को पूरी तरह समर्पित किया और जब बात आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की, तो उन्होंने इसे तो अपनी जिंदगी का सपना ही बना लिया। ये फिल्म आज भले ही सिनेमा की क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन 1970 में जब इसे रिलीज किया गया तो ये एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। तो क्या वजह रही कि राज कपूर की ये फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई, और उन्होंने इतनी बड़ी हिम्मत क्यों दिखाई? इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण आखिर क्या था, चलिए आपको बताते हैं।

 ‘मेरा नाम जोकर’ को बनाने में लगे छह साल

‘मेरा नाम जोकर’ एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसका निर्माण राज कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस आरके बैनर तले किया था। फिल्म में राज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उनके बेटे ऋषि कपूर ने बचपन के राजू का किरदार निभाया था। फिल्म में मनोज कुमार, धर्मेंद्र, पद्मिनी, सिमी ग्रेवाल और दारा सिंह जैसे बड़े सितारे भी थे। लेकिन इस फिल्म को बनने में छह साल का समय लगा और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह थी फिल्म की स्टार कास्ट। उस समय मनोज कुमार और धर्मेंद्र जैसे सितारे काफी बड़े नाम बन चुके थे और उनके शेड्यूल को मैच करना एक चुनौती थी। इस कारण फिल्म की शूटिंग में बहुत समय लगा, जिससे राज कपूर की परफेक्शन की चाहत पूरी नहीं हो पाई।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓡𝓪𝓳 𝓚𝓪𝓹𝓸𝓸𝓻 |👑 (@rajkapoorsahab)

---विज्ञापन---

राज कपूर ने बेच दी थी अपनी संपत्ति

राज कपूर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने में 1 करोड़ रुपये लगे थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर 70 से 80 लाख रुपये की कमाई की थी। राज कपूर का ये प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनका सपना था। उन्होंने फिल्म को पूरा करने के लिए अपने घर और कई संपत्ति को गिरवी रख दिया था। हालांकि फिल्म का अंत बहुत ही निराशाजनक था। जब ‘मेरा नाम जोकर’ रिलीज हुई, तो दर्शकों ने इसे ठुकरा दिया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। राज कपूर के लिए ये बहुत बड़ा झटका था और उनका दिल टूट गया। उन्होंने फिल्म में निवेश अपनी संपत्तियां गिरवी रखकर किया था, जिसकी वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गई और वो कर्ज में डूब गए।

---विज्ञापन---

फिल्म के फ्लॉप होने की असली वजह क्या थी?

राज कपूर की फिल्म भले ही आज एक क्लासिक मानी जाती है, लेकिन उस समय के दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया। कई लोग मानते थे कि फिल्म का लंबा रन टाइम और डबल इंटरवल इसकी असफलता का कारण थे। लेकिन राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने फिल्म के फ्लॉप होने की असली वजह का खुलासा किया था। उनके मुताबिक, उस समय दर्शकों के लिए जोकर का मतलब सिर्फ हंसी-ठहाके था और ‘मेरा नाम जोकर’ में कॉमेडी की कमी थी। फिल्म में छुपे गहरे भावनात्मक पहलुओं को दर्शक समझ नहीं पाए और इसी वजह से फिल्म बुरी तरह असफल हो गई।

कैसे बाद में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म? 

सालों बाद फिल्म अब एक कल्ट क्सासिक मानी जाती है क्योंकि दर्शकों को अब फिल्म का सब्जेक्ट काफी अच्छा लगा। उस वक्त फिल्म का सब्जेक्ट ऑडियंस के लिए काफी नया था लेकिन आज देखने वाले दर्शक फिल्म को काफी पसंद करते हैं। ओटीटी के इस दौर में जब दर्शकों ने फिल्म को देखा तो उन्हें ये पसंद आई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किस मामले में Shreyas Talpade और Alok Nath के खिलाफ हुई FIR? 9 करोड़ की हेरी फेरी का आरोप

First published on: Feb 03, 2025 08:43 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola