'पीला पड़ा चेहरा, खून की हुईं उल्टियां…', 70 के दशक की वो हसीना, जिन्होंने बेटे के जन्म के 15 दिन बाद छोड़ी दुनिया

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की एक एक्ट्रेस ऐसी थीं, जिनकी पर्सनल लाइफ बेहद चर्चा में रहीं. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बेहद दर्द भी देखा. अपने बेटे को जन्म देने के 15 दिन बाद ही अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Smita Patil

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. कुछ एक्ट्रेसेस गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं, तो कुछ ने फिल्म इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया. हालांकि, आज हम आपको जिन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, उन्होंने बेहद जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया था. हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 70 के दशक की पॉपुलर हसीना स्मिता पाटिल थीं.

स्मिता पाटिल अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के जहन में हैं. स्मिता पाटिल ने 1975 में फिल्म ‘चरणदास चोर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. सिनेमा में उन्होंने अपना बेहद बेतरीन योगदान दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने जब अपने बेटे को जन्म दिया, तो उसके 15 दिन बाद ही उनका निधन हो गया था. दरअसल, बेटे को जन्म देते वक्त एक्ट्रेस को मुश्किल का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस का चेहरा भी पीला पड़ गया था और उन्हें लगातार खून की उल्टियां हो रही थीं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ