Bollywood Oscar 2024 Nominations: फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर (Oscar nominations 2024) के नॉमिनेशन का ऐलान हो गया है। ऑस्कर की इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्म नॉमिनेट हुई है, उनके नाम सामने आ गए हैं। इस बार के नॉमिनेशन में किसी इंडियन फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अब आपको बताते हैं, इस लिस्ट में किस-किसका नाम सामने आया है।
हॉलीवुड फिल्मों में क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी का दबदबा देखने को मिल रहा। साथ ही मार्टिन स्कोर्सेसे की किलर्स ऑफ द फ्लावर मून को भी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं नॉमिनेशन की लिस्ट में द होल्ड ओवर्स, मेइस्ट्रो, पास्ट लाइव्स और द जॉन ऑफ इंटरेस्ट का नाम भी शामिल है। बता दें, ओपेनहाइमर 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है, वहीं बार्बी को 8 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ओपेनहाइमर के बाद पुअर थिंग्स का भी जलवा बरकरार है, पुअर थिंग्स 11 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।
बेस्ट सपोर्टिंग रोल में है कौन सा एक्टर?
साथ ही एमिली ब्लंट को ओपनहाइमर के लिए और डेनियल ब्रूक्स को द कलर पर्पल के बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में एम्मा स्टोन
बेस्ट एक्ट्रेस की अगर बात करें तो न्याद फिल्म के लिए एनेट बेनिंग और किलर ऑफ द फ्लावर मून के लिए लिली ग्लैडस्टोन, उस्ताद के लिए केरी मुलिगन और पुअर थिंग्स के लिए एम्मा स्टोन और द होल्डओवर्स के लिए पॉल जियामाटी को नॉमिनेट किया गया है।
कहां देख सकते हैं लाइव नॉमिनेशन?
आप इसके नॉमिनेशन का लाइव टेलिकास्ट ऑस्कर डॉट कॉम (Oscar.com) ऑस्कर डॉट ओआरजी(Oscar.0rg) और एकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-कार में मिला 48 साल के ऑस्कर विजेता फिल्म एक्टर का शव
कहां होगा ऑस्कर अवॉर्ड का नॉमिनेशन?
ऑस्कर अवॉर्ड का कार्यक्रम 10 मार्च को हॉलीवुड लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। नॉमिनेशन के लिए वोटिंग 11 जनवरी को शुरू हुई थी और 16 जनवरी को वोटिंग लाइन्स बंद हुई थी।ओपनहाइमर की सपोर्टिंग एक्ट्रेस एमिली ब्लंट का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है, मैं इस इवेंट के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और काफी धन्य महसूस कर रही हूं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines