बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई है. इस बार एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ नजर आ रही है. यह वीडियो मुंबई के एक कैफे से सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मृणाल ठाकुर का यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई के एक पॉपुलर कैफे में नजर आ रही है. उसी कैफे से क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जायसवाल अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं. यह वीडियो देखने के बाद दोनों के फैंस इसे जोड़ना शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं दोनों के डेटिंग की चर्चाएं सोशल मीडिया तेज होने लगती है.
दरअसल, मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल का जब यह वीडियो सामने आया, तो लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने यह भी माना है कि दोनों शायद किसी प्रोजेक्ट को लेकर मिले होंगे. इतना ही नहीं दोनों की उम्र में अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही है.
मृणाल ठाकुर वर्क फ्रंट
बता दें कि यशस्वी जायसवाल, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से करीब 9 साल छोटे हैं. हालांकि, मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की ओर से अभी तक डेटिंग की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. फिलहाल इन दावों को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें ही माना जा रहा है. मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट मौजूद हैं. हाल ही में अभिनेत्री वरुण धवन स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
55 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines