Bollywood Movies Release in September: हिंदी सिनेमा की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर आना-जाना लगा ही रहता है। कभी एक्शन फिल्में, तो कभी थिएटर्स में रोमांस ही रोमांस छा जाता है। हालांकि, सितंबर के महीने में एक्शन से लेकर कॉमेडी तक… सब देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर सितंबर के महीने में थिएटर्स में मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन-सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं?
सितंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में?
सितंबर महीने की अगर थिएटर रिलीज की बात करें तो इस महीने कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ तक शामिल है।
‘जॉली एलएलबी 3’
अक्षय कुमार की पॉपुलर फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का तीसरा पार्ट आने वाला है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अपने शानदार कोर्टरूम ड्रामे को लेकर पॉपुलर है। फिल्म के तीसरे पार्ट को 19 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
‘बागी 4’
टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ के रिलीज होने का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें बेहद खतरनाक एक्शन दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में इतना धमाकेदार एक्शन देखने के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। टाइगर की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’
अगर आपको भी हॉरर फिल्में देखना पसंद है और आप भी डर का एहसास करना चाहते हैं, तो एक ऐसी ही हॉरर फिल्म थिएटर्स में आने वाली है। जी हां, हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज ‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ का लास्ट पार्ट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक बेहद प्यारी लव स्टोरी है और इसके साथ ही आपको हॉरर का तड़का भी मिलेगा।
‘निशांची’
बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे भी इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐश्वर्य ठाकरे की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘निशांची’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से ही ऐश्वर्य ठाकरे, हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। ऐश्वर्य ठाकरे की ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
‘एक चतुर नार’
सितंबर में कई फिल्मों की लाइनें लगी हुई हैं। इसी कड़ी में नील नितिन मुकेश की ‘एक चतुर नार’ भी लगी है। जी हां, नील नितिन मुकेश की ये फिल्म 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी का डोज मिलेगा और इसमें दिव्या खोसला नजर आने वाली हैं।
‘केडी द डेविल’
साउथ के पॉपुलर एक्टर ध्रुव सरजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केडी द डेविल’ भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘केडी द डेविल’ में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
‘दिल मद्रासी’
सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘दिल मद्रासी’ भी शामिल है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म के लिए लोगों में बेहद एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले हफ्ते के टॉप कंटेस्टेंट्स कौन हैं? ऑनलाइन रैंकिंग में सामने आए ये 6 नाम
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines