बॉयकॉट, विवाद, प्रदर्शन, धरने भी नहीं रोक पाए जवान-पठान का 'गदर'; रचा इतिहास, मचाई लूट, फैंस भी पागल

Pathaan, Gadar 2, Jawan

Pathaan, Gadar 2, Jawan

Pathaan, Gadar 2, Jawan: बॉलीवुड की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। इस साल के शुरू में ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

इसके बाद सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर उतरी और अब फिर से शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस को अपने नाम किया हुआ है। इसके अलावा बॉलीवुड की और भी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने बायकॉट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छापे 2500 करोड़

इस साल रिलीज हुई महज तीन फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया। इन फिल्मों के रिलीज होने से तो बॉक्स ऑफिस पर नोटो की बारिश हो गई। ‘पठान, गदर 2 और जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। हालांकि शाहरुख खान की ‘जवान’ तो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने में लगी है। किंग खान की फिल्म ‘जवान’ ने महज 14 दिनों में ही 518.28 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन

‘पठान’ की धूम

वहीं, अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1050.05 करोड़ की कमाई की है। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 521 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की। वहीं, अब किंग खान की फिल्म ‘जवान’ टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है और इस फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 906 करोड़ रुपयों का कारोबार कर लिया है।

‘जवान’ का जलवा

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और अपनी रिलीज के पहले दिन ही 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। किंग खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन का समय बीत गया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पैर जमाए हुए है।

विज्ञापन

फैंस में अब भी ‘जवान’ का क्रेज

अभी भी लोगों में ‘जवान’ का क्रेज देखा जा सकता है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द 1000 करोड़ में शामिल हो सकती है। देखने वाली बात होगी कि किंग खान की ये फिल्म क्या कमाल करेगी। इन दिनों ही फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ