Bollywood Movie Release On Republic Day: कोई भी फिल्म बनती है तो पहले ही रिलीज डेट के बारे में सोच लिया जाता है। दरअसल फिल्मों की रिलीज डेट और दिन का उसकी कमाई पर तगड़ा असर पड़ता है। वहीं अब रिपब्लिक डे (गणतंत्र दिवस) (Republic Day 2024) का दिन नजदीक है। ऐसे में आज हम उन हिंदी फिल्मों के बारे में जान लेते हैं जो 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुईं और उन्होंने अच्छी कमाई भी की।
1. पठान
शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि उसने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार थी, और इसे लोगों ने काफी पसंद किया। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस मूवी का बजट करीब 240 करोड़ रुपये था जिसने करीब 422 करोड़ रुपये की कमाई की।
यह भी पढ़ें: Paatal Lok 2 के खूंखार किरदार, कौन है सीरीज का मास्टरमाइंड जिसने मचाया भौकाल?
2. मणिकर्णिका
कंगना रनौत की मणिकर्णिका भी 26 जनवरी के मौके पर यानी 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की किरदार निभाया था जिसमें वो छा गईं। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था जिसने करीब 132.95 करोड़ रुपये की कमाई की।
3. पद्मावत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी। ये एक हिस्टोरिकल मूवी थी जिसमें रणवीर नेगेटिव किरदार में थे। करीब 215 करोड़ रुपये के बजट में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया और वर्ल्डवाइड करीब 522 करोड़ रुपये की कमाई की।
4. जय हो
सलमान खान की फिल्म जय हो ने 24 जनवरी 2014 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म को भी 26 जनवरी की छुट्टी का लाभ मिला और फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने करीब 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
5. अग्निपथ
ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ ने भी 26 जनवरी के मौके पर सिनेमाघरों में छलांग लगाई और आते ही ऐसा गदर मचाया कि फिल्म मेकर मालामाल हो गए।
26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई इस मूवी का बजट 58 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में हॉस्टल की खिड़की से कूदकर कहां जाते थे Amitabh Bachchan? ‘बिग बी’ का शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines