Kolkata Doctor Rape-Murder, Bollywood Rape Scene: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर इस वक्त हर कोई न्याय की मांग कर रहा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ, वो पूरे देश के लिए शर्म की बात है। एक तरफ तो दावा किया जाता है कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और दूसरी ओर हवस के भूखे दरिंदे औरतों को नोंच-नोंचकर खा जाते हैं।
पर्दे पर आसान नहीं है इन सीन्स को करना
इस तरह की घटनाओं को सिनेमा ने भी समय-समय पर पर्दे पर दिखाया है। भले ही दर्शकों को पर्दे पर ये सब देखने में अच्छा लगता हो, लेकिन सितारों के लिए ये बिल्कुल आसान नहीं है। जी हां, इस तरह के सीन को शूट करने में कई बार तो हसीनाओं के आंसू भी निकले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भले ही रेप सीन को बखूबी निभाया हो, लेकिन उन्हें शूट करने में उन्हें जिस दर्द का एहसास हुआ वो वहीं जानती हैं।
इन हसीनाओं ने निभाए ऐसे किरदार?
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने किरदारों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। आलिया ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में गैंगरेप सीन दिया था। इस सीन को शूट करते वक्त एक्ट्रेस परेशान हो गई थीं और वो चाहती थी कि ये जल्दी से जल्दी शूट हो जाए।
सीमा बिस्वास
अभिनेत्री सीमा बिस्वास भी इस तरह का रोल अदा कर चुकी हैं। जी हां, सीमा ने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में फूलन देवी का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो जब फिल्म की टीम ने गैंग रेप सीन को सूट खत्म किया था, तो सभी रोए थे। बता दें कि इस सीन को शूट करने के लिए सीमा की बॉडी डबल को भी यूज किया गया था।
Seema Biswas
शालिनी पांडे
कुछ ही दिन पहले आई फिल्म ‘महाराज’ में शालिनी पांडे ने भी इस तरह का सीन किया था। फिल्म में शालिनी ने जयदीप अहलावत के साथ रेप सीन दिया था। इस बारे में बात करते हुए शालिनी ने खुद बताया था कि वो घबरा गई थीं और उन्होंने कुछ देर के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
दिव्या दत्ता
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने एक बार बताया था कि एक फिल्म में उन्होंने इस तरह का सीन किया था। हालांकि इस सीन को करने के बाद जब वो अपने घर गई, तो रो पड़ी थीं और इस सबके बारे में सोचकर उन्हें बहुत गुस्सा भी आया था।
नंदिता दास
फिल्म ‘बवंडर’ में नंदिता दास ने काम किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने गैंगरेप सीन दिया था, जो उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। जी हां, इस सीन की शूटिंग के बाद एक्ट्रेस रो पड़ी थी। अगर नंदिता की मानें तो वो एक-दो बार चिल्लाई भी थीं।
Nandita Das
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने को क्यों मजबूर हुईं ‘वांटेड’ एक्ट्रेस? किस वजह से परेशान हुईं हसीना?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines