---विज्ञापन---

बॉलीवुड के आगे ऑल टाइम फेवरेट हैं ये 8 फिल्में, बजट कम लेकिन एंटरटेनमेंट फुल

All Time Favorite Low Budget Movies on OTT: बॉलीवुड में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट के साथ बड़े बजट की कई फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनका बजट काफी कम रहा है, लेकिन ये ऑल टाइम फेवरेट फिल्में रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

All Time Favorite Low Budget Movies on OTT: फिल्म इंडस्ट्री में ‘आदिपुरुष’ से लेकर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ तक कई बड़े बजट की फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित रहीं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने बजट के साथ इंसाफ किया और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। खैर आज हम आपको उन 8 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनका बजट भले ही बॉलीवुड की फिल्मों से काफी कम रहा हो लेकिन ये फिल्में जिंदगी में सबक देने के साथ-साथ फुल एंटरटेनमेंट पैकेज भी हैं। तो देर किस बात की आइए डालते हैं OTT पर मौजूद छोटे बजट की इन फिल्मों पर एक नजर…

Matto Ki Saikil

साल 2022 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म ‘मट्टो की साइकिल’ एक ऐसे शख्स की कहानी पर आधारित है, जिसमें वो अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए कंट्रक्शन साइट पर काम करता है। एक दिन अचानक एक्सीडेंट के दौरान उसकी साइकिल टूट जाती है, जिसके बाद उस शख्स की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। प्रकाश झा की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Skater Girl

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्केटर गर्ल’ स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे मंजरी मकजानी ने डायरेक्ट किया है। राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली प्रेरणा को पहचान दिलाने का काम करती है गांव में आई एक दूसरी लड़की जो अपने पिता की खोज में इस गांव में पहुंचती है। इस इंटरेस्टिंग कहानी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Nazar Andaaz

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘नजर अंदाज’ ऐसे शख्स पर आधारित है, जो जन्म से देख्रा नहीं सकता। एक दिन उनकी जिंदगी में एक चोर की एंट्री होती है, जो उनकी सोच और उनके नजरिए को बदलकर रख देता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

---खबर नीचे जारी है---

Kaun Pravin Tambe?

साल 2022 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने इंडियन क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभाया है।

---खबर नीचे जारी है---

Pareeksha

साल 2019 में आई फिल्म ‘परीक्षा’ आपके दिल को जरूर छू जाएगी। आदिल हुसैन स्टारर इस फिल्म में एक पिता जो रिक्शा चलाता है, अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाने की कोशिश करता है लेकिन जाति-धर्म उसके सपनों के बीच रुकावट बन जाता है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में आकर ‘चुगली आंटी’ बनीं वड़ा पाव गर्ल? सना-शिवानी के बीच दरार की बनीं वजह!

---खबर नीचे जारी है---

Kanjoos Makhichoos

‘सजन रे झूठ मत बोलो’ पर आधारित फिल्म ‘कंजूस मखीचूस’ पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। कुणाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स पर है, जो अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर भेजता है, लेकिन वहां से उनके मरने की खबर आती है। आगे क्या होता है ये जानने के लिए आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Pinky Beauty Parlour

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंकी ब्यूटी पार्लर’ को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस फिल्म में पिंकी और बबली नाम की दो लड़कियां वाराणसी में अपना पार्लर खोलती हैं। एक दिन उनके पार्लर से लाश बरामद होती है। इसके बाद क्या होता है ये आप फिल्म देखकर पता लगा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Trial Period

जेनेलिया डिसूजा और मानव कौल स्टारर फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। ये कहानी सिंगल मदर पर है, जो अपने बेटे को पालती है। हालांकि उसके बेटे को पापा की तलाश होती है। ऐसे में वो बच्चा अपनी मम्मी के लिए पापा ढूंढकर लाता है, और उन्हें 30 दिन के लिए ट्रायल पर रखता है। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 26, 2024 02:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola