दिग्गज अभिनेता विश्वनाथ पाटेकर (नाना पाटेकर) ने आज यानी 08 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ है. एक्टर के निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ सिनेमा जगत को भी काफी बड़ा झटका लगा है. दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर को बेस्ट कलाकार के साथ दिल के अच्छे इंसान के तौर पर भी उन्हें याद किया जाएगा.
आपको बता दें कि नाना पाटेकर की कहानी एक बेहतरीन एक्टर और सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा जमाने से पहले ही जिंदगी ने उन्हें काफी छोटी उम्र से जीवन ने उनको जिंदगी की सच्चाई से सामना शुरू करा दिया था.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
कैसा था नाना पाटेकर का बचपन
दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मराठी परिवार में हुआ था. एक्टर की फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद किया करते थे. दिवंगत एक्टर ने कई ऐसी फिल्में की है, जो कल्ट क्लासिक साबित हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की जिंदगी फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष भरी रही है. दरअसल, नाना पाटेकर ने साल महज 2015 में बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए उस दौर को याद किया था, जब आर्थिक तंगी के कारण नाना को महज 13 साल की उम्र में काम करना शुरू करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार? नहीं चुनी एक्टिंग, कैमरे के पीछे बनाई अपनी पहचान
रोज 8 KM पैदल चलकर कहां जाते थे नाना पाटेकर ?
आपको बता दें कि नाना पाटेकर स्कूल पूरा करने के बाद 8 किलोमीटर दूर पैदल चलकर चुनाभट्टी जाया करते थे और फिल्म के पोस्टर पेंट किया करते थे. एक्टर ने यह भी बताया था कि इस काम के बदले उन्हें उस दौर में उन्हें महीने के 35 रुपये मिलते थे और खाना भी सिर्फ एक वक्त ही मिलता था.
थिएटर के दौरान मिलते थे 750 रुपये
दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर ने सर जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. बता दें कि नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत थिएटर के जरिए की थी. उस दौरान एक्टर को 750 रुपये महीने मिला करते थे. दरअसल, यह बात साल 1978 के आसपास की है. नाना पाटेकर ने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines