Bollywood Latest News: मनोरंजन की दुनिया में आपका स्वागत है। हिंदी में जानकारी देने के लिए हम आपके लिए News24 का स्पेशल एंटरटेनमेंट सेगमेंट लेकर आए हैं। इस सेगमेंट में आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और ब्रेकिंग खबरें दी जाएंगी। बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म कमाल कर रही है? किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है? यहां आपको तमाम जानकारी दी जाएंगी। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और पाते रहिए एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों की जानकारी।
Panchayat 3 की रिलीज पर अपडेट
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले दो सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब तीसरे सीजन का इंतजार हो रहा है। इस बीच पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार ने इसी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। उन्होंने क्लीयर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन उम्मीद जताई है कि ‘पंचायत 3’ इसी महीने 28 मई तक रिलीज की जा सकती है।
चंदन रॉय की ‘तिरिछ’ का पोस्टर रिलीज
Chandan Roy Tirichh Poster Out: अमेजन प्राइम की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के विकास यानी चंदन रॉय अब लीड रोल में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फीचर फिल्म ‘तिरिछ’ का पोस्टर रिवील किया है। इस फीचर फिल्म की कहानी मशहूर उपन्यासकार उदय प्रकाश ने लिखी है। बता दें कि ‘तिरिछ’ में चंदन रॉय मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।
दुबई के बाद लंदन पहुंचे Salman Khan
Salman Khan In London: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में दुबई से लौटे थे। अब एक्टर अचानक लंदन पहुंच गए हैं। सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र के यूके सांसद बैरी गार्डिनर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में भाईजान का स्वैग देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान की ये दूसरी विदेश यात्रा है।
Mirzapur 3 Release Update: अमेजन प्राइम की बेहतरीन वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सीरीज की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आया है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा देगा। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर 3’ जुलाई 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। बता दें कि ‘मिर्जापुर 3’ में एक बार फिर गुड्डू पंडित का भौकाल और कालीन भैया का जलवा देखने को मिलेगा।
Box Office Collection: 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो बड़े बजट की फिल्में ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी। रिलीज के इतने दिनों बाद भी दोनों फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 60.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि ‘मैदान’ का कुल कलेक्शन 43.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान‘ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने महज 6 दिन में 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
43 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines