फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK को 23 जनवरी 2026 को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. केआरके के ऊपर रिहायशी बिल्डिंग में फायरिंग करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद KRK को पुलिस रिमांड और अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. हालांकि केआरके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि 25 हजार रुपये के मुचलके पर कमाल राशिद खान उर्फ KRK को जमानत दे दी गई है. केआरके अपनी वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.
केआरके ने आरोप को बताया गलत
आपको बता दें पुलिस ने कमाल राशिद खान उर्फ KRK को अपनी लाइसेंसी गन से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वहीं KRK ने अपनी गिरफ्तारी को गलत ठहराया था और जमानत की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ किया था की उन्होंने अपनी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने के आरोप को कबूल किया है. लेकिन कमाल राशिद खान उर्फ KRK और उनके वकील ने पुलिस के द्वारा कही गई बात से साफ इंकार कर दिया है.दरअसल केआरके के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) आर्म्स एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को जांच के दौरान दो गोलियां मिली थी.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: Border 2 के सामने ‘मर्दानी 3’ का क्या हुआ हाल? पहले दिन की कमाई कर देगी हैरान
कब मिली KRK को जमानत
कमाल राशिद खान उर्फ KRK की वकील सना रईस खान ने उनके ऊपर लगाए गए आरोप और गिरफ्तारी को गलत बताया है.दरअसल पुलिस के पास भी कोई खास सबूत नहीं मिले थे, न ही CCTV फुटेज में उन्हें कुछ खास दिखा था. हालांकि फोरेंसिक जांच से पता चला था की गोलियां कमाल राशिद खान के बंगले के पास से चलाई गई थी.आपको बता दें कि इस मामले में पहले पुलिस ने केआरके से पूछताछ की थी फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन आज यानी 30 जनवरी को फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है.
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
12 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines