Guess Who Is Bollywood Superstar: फिल्म इंडस्ट्री में आने का सपना न जाने कितनी आंखें देखती हैं। कुछ के सपने टूट जाते हैं तो कुछ लोगों को सफल मुकाम हासिल करने में न जाने कितने साल लग जाते हैं। काम के लिए दर-दर भटकना, छोटे-मोटे रोल करना, धक्के खाना यह सब आम बात हो चुकी है। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून से खुद को साबित किया है और आज वो इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज हम आपको तस्वीर में दिख रहे छोटे बच्चे के बारे में बताएंगे जो अपनी नन्ही आंखों में बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचा। 50 रुपये से करियर शुरू करने वाला ये बच्चा आज बेशुमार दौलत का मालिक है।
बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया
तस्वीर में दिख यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान ‘द किंग ऑफ द वर्ल्ड’ हैं। नवंबर, साल 1965 में शाहरुख खान का दिल्ली में जन्म हुआ। बचपन से ही उनका स्ट्रगल शुरू हो चुका था, जब कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान को खो दिया। 1981 में कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। ठीक दस साल बाद शाहरुख ने अपनी मां लतीफ फातिमा को भी खो दिया था। इन दिनों शाहरुख गरीबी में अपने दिन गुजार रहे थे।
यह भी पढ़ें: लगता सर्जरी गलत हो गई.. Mandira Bedi का चेहरा देख फैंस हुए शॉक्ड, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
सपनों की उड़ान ने पहुंचाया मुंबई
शाहरुख खान ने बचपन में तय कर लिया था कि वह अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करके दिखाएंगे। उनका यही ख्वाब उन्हें सपनों की नगरी मुंबई ले गया। बिना किसी गॉड फादर के फिल्में मिलना आसान नहीं होता। इसलिए उन्होंने बतौर टीवी शो अपना करियर शुरू किया था। 1989 में उन्हें टीवी शो ‘फौजी’ में देखा गया। लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय के रोल में उन्हें पहचान मिली। उन्होंने ‘सर्कस’ और ‘दिल दरिया’ जैसे शो किए। इसके बाद शुरू हुई बॉलीवुड की जर्नी।
बॉलीवुड का किंग कहें या बादशाह
शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से डेब्यू किया। इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का खिताब दिलाया। यहां से शुरू हुई उनकी नई जर्नी जिसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल दर साल उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जिसने उन्हें बॉलीवुड का किंग और बादशाह की उपाधि दिलाई। कुछ साल के ब्रेक के बाद उन्होंने साल 2023 में कमबैक किया और ब्लॉकबस्टर फिल्में की।
शाहरुख खान की कुल नेट वर्थ
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी पहली तनख्वाह 50 रुपये थी, जो उन्हें दिवंगत पंकज उधास के म्यूजिक कॉन्सर्ट में मिली थी। इन पैसों से वह आगरा का ताजमहल देखने गए थे। हालांकि आज किंग खान बेशुमार दौलत के मालिक हैं। वह फिल्मों, बिजनेस और ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। Koimoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौजूदा नेट वर्थ 6300 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा वह दुबई के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines